Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
शिवपुरी
1 करोड़ रुपए के लिए बेटे ने पिता की करवाई हत्या, आंखों के सामने किलर ने मारी गोली, थाने में बताई मनगढ़ंत कहानी, रोने का करता रहा नाटक।
1 करोड़ रुपए के लिए बेटे ने पिता की करवाई हत्या, आंखों के सामने किलर ने मारी गोली, थाने में बताई मनगढ़ंत कहानी, रोने का करता रहा नाटक।
शिवपुरी। बेटे ने 1 करोड़ रुपए के लिए पिता की हत्या करवा दी। उसने ऑनलाइन सर्च कर शूटर को बिहार से बुलवाया। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर पहले एक मेडिकल संचालक की किडनैपिंग के लिए शूटर को बुलवाया, लेकिन जब यह प्लान फेल हो गया तो पिता पर गोली चलवा दी। पैसों के लिए आए दिन पिता से उसका झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी बेटे, उसके साथी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिछोर थानाक्षेत्र का है। नगरिया कॉलोनी में 22 जुलाई को 55 साल के महेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी के मुताबिक, महेश गुप्ता किराना व्यापारी थे, महेश के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनिल और छोटा अंकित गुप्ता। अनिल आर्मी में था, उसने एक साल पहले फांसी लगा ली थी। इसी के इंश्योरेंस के एक करोड़ रुपए उसे मिले थे। अंकित (25) आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह शराब और जुए का आदी है। शराब बेचता भी है, सट्टा भी चलाता है। मां-बाप उससे नाराज रहते थे। अंकित पिता से शराब के लिए पैसे मांगता था। पिता उसे नहीं देते थे। इसी बात से वह खफा था।
अंकित और पिछोर का ही रहने वाला नितिन लोधी (20) दोस्त हैं। नितिन लोधी हाईप्रोफाइल शौक रखता है। नितिन को भी उसके परिवार वाले खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे, वह भी परेशान था। दोनों ने मिलकर किडनैपिंग की साजिश रची। सोशल मीडिया के जरिए सुपारी लेने वाले बदमाशों को सर्च करना शुरू कर दिया। उनकी पहचान बिहार के रहने वाले गुंडे अजीत चौहान (18) से हुई। दोनों ने मिलकर शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक की किडनैपिंग की साजिश रची। अंकित और नितिन ने एक लाख रुपए में अजीत को किडनैपिंग की सुपारी दे दी। बतौर एडवांस 10 हजार रुपए भी ऑनलाइन दे दिए। अजीत बिहार से झांसी (उत्तर प्रदेश) पहुंचा। यहां दोनों उसे लेने बाइक से पहुंचे, शिवपुरी से झांसी की दूरी 100 किलोमीटर है। पिछोर पहुंचने के बाद अजीत ने पैसे मांगे। इसके बाद काम करने की बात कही। चूंकि दोनों दोस्त पैसों की व्यवस्था नहीं कर पाए। पैसे नहीं होने के चलते किडनैपिंग की साजिश कैंसिल हो गई। अजीत दूसरा काम दिलवाने या पैसे देने की बात पर अड़ गया। उसने धमकी भी दी। अंकित को लगा कि पिता के कारण ही वह पैसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। ऐसे में उसने पिता को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उसने पिता की हत्या की सुपारी अजीत चौहान को दे डाली।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अंकित ने कबूला कि 21 जुलाई की रात उसने साजिश के तहत पत्नी और मां को अलग कमरे में सुला दिया। खुद भी अलग कमरे में सो गया। रात 2 बजे अजीत को घर बुलाया। यहां तीसरी मंजिल पर सो रहे पिता पर अपनी ही आंखों के सामने गोली चलवा दी। आवाज सुनकर परिवार वालों को लगा कि बिजली कड़की होगी। सुबह 6 बजे उसने दूसरी बनाई योजना पर काम किया। पुलिस को बताया कि किसी ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में उपयोग किया गया 315 का कट्टा को भी बरामद कर लिया। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरुआत से ही अंकित पर शक था। कारण है कि तीन मंजिला मकान में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है, उसके भी दरवाजे बंद थे। शक के आधार पर पुलिस ने अंकित को उठा लिया। घटना वाले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन भी देखी। सख्ती करने पर अंकित ने वारदात कबूल कर ली। उसी की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश गोरखपुर से अजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास आधार कार्ड भी मिला है, जिसमें उसकी उम्र सिर्फ 18 साल दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की शादी हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक अजीत चौहान पेशेवर किलर है। वह सोशल मीडिया पर अजीत किंग नाम से ग्रुप भी चलाता है। इसमें लिखा है- अगर किसी को मर्डर, किडनैपिंग, लूट और चोरी करवानी हो तो संपर्क करें। महेश गुप्ता के बड़े बेटे की मौत के बाद अंकित उनकी इकलौती संतान रह गया था। दूसरा आरोपी नितिन लोधी भी माता-पिता का इकलौता बेटा है। पूछताछ में पता चला कि अजीत चौहान भी माता-पिता का इकलौता बेटा है। अजीत चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# शिवपुरी
Share This
About Ghatak reporter
शिवपुरी
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद