Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महिला टीचर ने छात्रा को डांटा तो विशेष समुदाय के लोगों ने महिला टीचर को पीटा, टीचर के कपड़े भी फटे।
महिला टीचर ने छात्रा को डांटा तो विशेष समुदाय के लोगों ने महिला टीचर को पीटा, टीचर के कपड़े भी फटे।
पश्चिम बंगाल। दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक छात्रा को डांट देने पर खास समुदाय के लोगों ने महिला टीचर के साथ मारपीट की, इस दौरान टीचर के कपड़े भी फट गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना इलाके के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल में एक छात्रा को महिला टीचर ने डांट दिया था। इसके एक दिन बाद शुक्रवार की दोपहर छात्रा के परिजन अचानक स्कूल में घुस गए। इन लोगों ने प्रधानाध्यापक के सामने मामले की शिकायत की, आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर शिक्षिका के कमरे में घुस गए और एक महिला टीचर के साथ मारपीट की और अभद्रता की। बताया जा रहा है कि 9वीं कक्षा की छात्रा अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखती है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तुरंत स्कूल पहुंच गया और मामले को शांत कराया। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन ने हिली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को टीचर के साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इलाके का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। उन्होंने महिला टीचर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मामले को लेकर भाजपा की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष और वकील तरुणज्योति तिवारी ने ट्वीट किया। बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा की छात्रा ने हिजाब पहन रखा था, शिक्षिका ने कथित तौर पर उसे क्लास में नहीं जाने दिया। बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, 'मैं भी शिक्षक था, कई छात्रों को डांटा भी है। शिक्षिका ने एक छात्रा को डांट दिया तो नतीजा यह हुआ कि उसके परिवार सहित अन्य दो सौ लोगों ने स्कूल पर हमला कर दिया। मुझे आश्चर्य है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई।'
दीदीमोनी पुलिस की मामला दर्ज करने की हिम्मत नहीं हुई, अगले दिन जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया और सड़क जाम कर दी तो पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। घटना के संबंध में पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि छात्रा को अनुशासित करने के लिए उसके कान खींचकर डांट दिया था, लेकिन ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई, हमें अब असुरक्षा महसूस हो रही है। स्कूल के प्रधानाध्यापक कमल कुमार जैन ने कहा, 'मुझे सुरक्षा की कमी लग रही है। जो हुआ है, हमें उसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने उस दिन बीडीओ और प्रेसिडेंट को फोन कर जानकारी दी थी, हम इस बारे में सभी प्रतिनिधियों से बात करेंगे।'
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद