लड़कियों ने पुलिस के सामने कर डाली युवक की धुनाई, युवक बचने के लिए भागता रहा इधर-उधर; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 12, 2022

लड़कियों ने पुलिस के सामने कर डाली युवक की धुनाई, युवक बचने के लिए भागता रहा इधर-उधर; देखें VIDEO

लड़कियों ने पुलिस के सामने कर डाली युवक की धुनाई, युवक बचने के लिए भागता रहा इधर-उधर।

लड़कियों ने पुलिस के सामने कर डाली युवक की धुनाई, युवक बचने के लिए भागता रहा इधर-उधर; देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में दो लड़कियों ने साथियों की मदद से एक लड़के की बीच सड़क पर सरेआम पिटाई कर दी। घटना मधुबन बापूधाम इलाके के सेक्टर-23 की है, हैरानी की बात ये है कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। वहा मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वे युवक को पीटने के लिए बार-बार आगे आ रही थीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़का लड़कियों की मार से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है।


इस बीच एक युवक उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़कियां फिर भी नहीं रुकतीं। वे लड़के को पीटती रहती हैं और गालियां भी देती हैं। फिर बीच-बचाव के लिए पुलिस आ जाती है, लेकिन लड़कियों के सिर पर भूत सवार था, वे युवक को बख्शने के मूड में नहीं थीं। पुलिस से हाथ छुड़ाकर वे युवक को पीटने बार-बार आती हैं। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी को टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने लड़के को पीटना शुरू कर दिया। लड़कियों के साथी भी लड़के को पीटने में उनका साथ दे रहे थे। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे लेकर मामला दर्ज नहीं करवाया है, जैसे ही मामला दर्ज करवाया जाता है, कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों ने पुलिस के सामने कर डाली युवक की धुनाई, युवक बचने के लिए भागता रहा इधर-उधर; देखें VIDEO

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...