9 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में उड़ाए 50 हजार, पिता ने किराएदार छात्र के गुप्तांग में पेट्रोल डालकर की बर्बरता, बुरी तरह पीटा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 12, 2022

9 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में उड़ाए 50 हजार, पिता ने किराएदार छात्र के गुप्तांग में पेट्रोल डालकर की बर्बरता, बुरी तरह पीटा।

इंदौर। आदिवासी छात्र को पेट्रोल डालकर पीटने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मकान मालिक का 9 साल का बेटा ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपए हार गया था। उसने यह रकम अपने पिता के अकाउंट से ट्रांसफर की थी। बालक मोबाइल लेकर बार-बार किराएदार छात्र के पास जाता था, इसलिए पिता को उस पर रुपए लेने का शक हुआ। इस पर पिता और उसके 3 साथियों ने छात्र के गुप्तांग में पेट्रोल डाला और बुरी तरह पीट दिया। पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने छात्र को आदिवासी कहकर कई अपशब्द भी कहे हैं। फरियादी डेढ़ साल पहले अपनी बहनों के साथ जोबट (अलीराजपुर) से पढ़ने इंदौर आया था। वे नाजिम के मकान में किराए से रह रहे हैं, नाजिम का बेटा ऑनलाइन गेम खेलता था। इसके लिए वह नाजिम का ही मोबाइल इस्तेमाल करता था। इस मोबाइल से ऑनलाइन लूडो, फ्री फायर सहित कई गेमिंग ऐप मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक के 9 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में ही रुपए उड़ाए थे। अधिकारियों ने बच्चे से भी पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस ने उसे जांच में शामिल नहीं किया। इधर, मकान मालिक की गिरफ्तारी के बाद छात्र और उसकी बहनों ने मकान खाली कर दिया है।

9 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में उड़ाए 50 हजार, पिता ने किराएदार छात्र के गुप्तांग में पेट्रोल डालकर की बर्बरता, बुरी तरह पीटा।

थाना प्रभारी के मुताबिक, नायता मुंडला में 22 साल के छात्र को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने उसके मकान मालिक नाजिम खान, साले आदिल खान, सलमान पठान और सद्दाम पठान पर बंधक बनाकर मारपीट करने, वीडियो बनाने और रुपए वसूलने के मामले में केस दर्ज किया था। आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, बाइक और एक्टिवा जब्त की है। पुलिस ने नाजिम ने बेटे से पूछताछ की तो वह डर गया था। बार-बार मोबाइल लेकर छात्र के पास जाने से उसे शंका हुई थी कि उसके अकाउंट से ही छात्र ने अपने अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवाए हैं। इधर बच्चे के झूठ कहने पर छात्र को बंधक बनाकर मारपीट कर डाली। पुलिस छात्र के अकाउंट डिटेल की भी जांच करेगी। छात्र को पीटने वाले आरोपियों की कुछ लोगों ने कोर्ट में पिटाई कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को सोमवार शाम को जिला कोर्ट में पेश किया था, जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। इसके बाद एमजी रोड थाने से पुलिस बल पहुंचा और फिर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

9 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में उड़ाए 50 हजार, पिता ने किराएदार छात्र के गुप्तांग में पेट्रोल डालकर की बर्बरता, बुरी तरह पीटा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...