रायसेन/देवरी, मूंग के पंजीयन ना होने के कारण किसान परेशान, ओने-पौने दामों में बिक रही मूंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 12, 2022

रायसेन/देवरी, मूंग के पंजीयन ना होने के कारण किसान परेशान, ओने-पौने दामों में बिक रही मूंग।

मूंग के पंजीयन ना होने के कारण किसान परेशान, ओने-पौने दामों में बिक रही मूंग।

रायसेन/देवरी, मूंग के पंजीयन ना होने के कारण किसान परेशान, ओने-पौने दामों में बिक रही मूंग।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। प्रदेश सरकार द्वारा मूंग की खरीदी ना करने के कारण किसान को ओने-पौने दामों में व्यापारियों को मूंग बेचना पड़ रही है। छोटे किसानो की तो अधिकतर सारी मूंग ओने-पौने दामों में बिक चुकी है। छोटे किसान क्षेत्र में चर्चा करते देखें जा रहे है की सरकार ने जानबूझकर मूंग के पंजीयन एवं खरीदी समय पर नहीं की, इसलिए हम लोगों को रुपए की आवश्यकता होने के कारण कम दामों में मूंग बेचना पड़ी। वही सरकार द्वारा सरकारी सोसायटीओं में डीएपी यूरिया की भरपूर सप्लाई न होने के कारण किसान परेशान देखे जा रहे हैं। धान की बुवाई का समय चल रहा है ना डीएपी है, ना यूरिया है, ना समय पर मूंग खरीदी गई, ना समय पर डीएपी यूरिया मिल रहा है। वही व्यापारियों द्वारा किसानों को लालच देकर उन्हीं के पंजीयन पर माल बेचने की जुगाड़ बनाते दिख रहे हैं। ज्यादातर व्यापारी किसानों को लालच देकर एवं कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर उन्हीं के पंजीयन पर अनाज बेचने का काम किया करते हैं, इसलिए हमेशा सीमांत किसान परेशान रहता है।

रायसेन/देवरी, मूंग के पंजीयन ना होने के कारण किसान परेशान, ओने-पौने दामों में बिक रही मूंग।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...