पति के अवैध संबंध का पत्नी करती थी विरोध, पति ने पेट्रोल डालकर कर जिंदा जलाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 29, 2022

पति के अवैध संबंध का पत्नी करती थी विरोध, पति ने पेट्रोल डालकर कर जिंदा जलाया।

पति के अवैध संबंध का पत्नी करती थी विरोध, पति ने पेट्रोल डालकर कर जिंदा जलाया।

पति के अवैध संबंध का पत्नी करती थी विरोध, पति ने पेट्रोल डालकर कर जिंदा जलाया।

बिहार। बक्सर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर कर उसे आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामला कमरपुर इलाके का है, बताया जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात से गुस्सा होकर पति ने उसे आग लगा दी। पुलिस ने महिला को जलाकर मारने के प्रयास में आरोपी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है। उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को बक्सर के कमरपुर निवासी सूर्य देव राय के साथ हुई थी। शादी के बाद भी उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था।

इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने पति से बात की, दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। वहीं, महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह पति और ससुराल वालों से बहुत परेशान हो गई थी, लेकिन फिर भी वह जैसे-तैसे सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात भी पति के अवैध संबंधों को लेकर उसका ससुराल में झगड़ा हुआ। गुस्से में रविवार की अल सुबह पति सूर्य देव ने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। ससुराल वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की, चीख-पुकार सुनकर चौकीदार और पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रैफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पति अभी फरार है। ससुर कमलेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति की तलाशा जा रहा है, मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...