महिला डॉक्टर से लिव-इन पार्टनर और दोस्तों ने हॉस्टल में किया रेप, पार्टी के लिए बुलाया था हॉस्टल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 29, 2022

महिला डॉक्टर से लिव-इन पार्टनर और दोस्तों ने हॉस्टल में किया रेप, पार्टी के लिए बुलाया था हॉस्टल।

महिला डॉक्टर से लिव-इन पार्टनर और दोस्तों ने हॉस्टल में किया रेप, पार्टी के लिए बुलाया था हॉस्टल।

महिला डॉक्टर से लिव-इन पार्टनर और दोस्तों ने हॉस्टल में किया रेप, पार्टी के लिए बुलाया था हॉस्टल।

उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले में तीन डॉक्टर्स पर गैंगरेप का आरोप लगा है। पीड़ित युवती ने अपने लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर और उसके दो अन्य दोस्तों पर हॉस्टल के रूम में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। दरअसल, बस्ती जिले में बुधवार को एक युवती पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंच गई। युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते युवती रोने भी लगी, युवती ने कैली में तैनात तीन डॉक्टर्स पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

युवती के मुताबिक, कैली में तैनात तीन डॉक्टर्स ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित युवती लखनऊ की रहने वाली है। वह बस्ती मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक विभाग के एचओडी विभाग में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक, एचओडी विभाग में ही डॉक्टर सिद्धार्थ सिन्हा भी तैनात है। युवती ने कहा है कि वह पिछले एक साल से डॉक्टर सिद्धार्थ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की पुष्टि के लिए पुराने चैट भी दिखाए और बताया कि कुछ दिन पहले डॉक्टर सिद्धार्थ सिन्हा ने उसे बस्ती बुलाया।

युवती का आरोप है कि बस्ती मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में उसके साथ प्रेमी डॉक्टर और उसके दो अन्य दोस्तों ने भी रेप किया। युवती के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा-पीटा गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाने की पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कहा है कि मुझे पार्टी के लिए बस्ती लाया गया था, जहां प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने मुझे पीटा और फिर रेप किया। पीड़िता ने कहा कि जब मैंने अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी तो मुझसे कहा गया कि उसके साथ शादी क्यों नहीं की, मैं महिला हूं मेरे साथ पुलिस ने इस तरह का व्यवहार किया।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ की रहने वाली युवती ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि कैली में तैनात डॉक्टर सिद्धार्थ ने सोशल साइट के जरिए उससे संपर्क किया था। इसके बाद पिछले साल दिसंबर से ही दोनों रिलेशनशिप में थे और साथ रह रहे थे। इस साल अगस्त महीने में डॉक्टर सिद्धार्थ ने उसे बस्ती बुलाया और कैली हॉस्टल में उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया और उसके दो साथी डॉक्टर्स ने भी उसके साथ गैंगरेप किया। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है, पीड़िता का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...