Post Top Ad
Thursday, September 29, 2022
Home
अपराध
झारखंड
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
घात लगाए बैठे भतीजे ने घर लौट रही चाची के साथ कर डाला कांड, डर के थाने में किया सरेंडर।
घात लगाए बैठे भतीजे ने घर लौट रही चाची के साथ कर डाला कांड, डर के थाने में किया सरेंडर।
रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र में 55 साल की महिला को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला गया। इस हत्या को अंजाम उसके भतीजे ने दिया। हत्या करने के बाद वो थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि डायन होने के आरोप में उसने अपनी चाची की हत्या की है, यह घटना के बारेड़ीह गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, मृतक सरला देवी गोबर फेंककर अपने घर आ रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे भतीजे जयदेव स्वांसी ने मौका देखते ही चाची पर हमला कर दिया। चाची के सिर पर लाठी से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल से मृतिका का घर कुछ ही दूरी पर था, जैसे ही इसकी खबर महिला के पति को लगी वो तुरंत ही उसे बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन आरोपी भतीजे ने उस पर भी डंडे से वार करने की कोशिश की, फिर मदद मांगने गांव की तरफ दौड़ा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
मृतक महिला का बेटा रांची में मजदूरी करता है, सूचना पर जब वो गांव पहुंचा तो मां को लहूलुहान हालत में देखकर बेहोश हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयदेव स्वांसी ने पुलिस से डर कर सीधे तमाड़ थाने पहुंचा और अपना अपराध स्वीकर कर पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी के खिलाफ 302/34 और 3/4 डायन बिसाही अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Tags
# अपराध
# झारखंड
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद