रायसेन/मंडीदीप, उत्साह के साथ जैन धर्मावलंबियों ने मनाया पर्यूषण पर्व, शान के साथ नगर में निकाली श्रीजी की शोभायात्रा; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

रायसेन/मंडीदीप, उत्साह के साथ जैन धर्मावलंबियों ने मनाया पर्यूषण पर्व, शान के साथ नगर में निकाली श्रीजी की शोभायात्रा; देखें VIDEO

उत्साह के साथ जैन धर्मावलंबियों ने मनाया पर्यूषण पर्व, शान के साथ नगर में निकाली श्रीजी की शोभायात्रा।

  • शोभायात्रा में शामिल हुए गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि।


रायसेन/मंडीदीप, उत्साह के साथ जैन धर्मावलंबियों ने मनाया पर्यूषण पर्व, शान के साथ नगर में निकाली श्रीजी की शोभायात्रा; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन,  रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। आत्मशुद्धि के महापर्व पर्युषण पर्व को जैन धर्मावलंबियों द्वारा उत्साह से मनाया गया। दस दिवसीय पर्युषण पर्व का अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ। समापन अवसर पर रविवार को शहर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। यह विमान शोभायात्रा श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जहां श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा के साथ ही यात्रा का समापन हुआ। पर्व के दौरान जिनालयों में प्रतिदिन प्रातः काल की बेला में विशेष पूजन, अभिषेक शांतिधारा, प्रवचन, दोपहर में विधान, स्वाध्याय इत्यादि के साथ संध्या काल की बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इन दिनों में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष उपवास इत्यादि के साथ अपने आत्मकल्याण के मार्ग को प्रशस्त किया गया। इन दस दिनों के दौरान जीवन में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य, बह्मचर्य दस धर्मों की विशेष आराधना जैन धर्मावलंबियों द्वारा की गई।


महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न साधनाएं श्रावकों द्वारा की गईं। सांगानेर राजस्थान से पधारे पंडित ऋतिक जैन शास्त्री द्वारा प्रतिदिन दस धर्मों पर सांध्यकालीन प्रवचन किये गए, जिसका लाभ जैन धर्मावलंबियों द्वारा लिया गया। पर्व के दौरान प्रतिदिन नगर के अन्य जिनालयों में भी इसी तरह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जैन, विजय पहाड़िया, विमल जैन (राजदीप), विनोद जैन (आरएनजी), सुनील काला, अशोक जैन, आजाद जैन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा नेता व सेवा समिति अध्यक्ष जीवन सिंह पाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा राजा जैन, पार्षद दीपिका सुरेन्द्र जैन समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

चल समारोह में शामिल भक्तों में उत्लास और उत्साह को साफ देखा जा सकता था। जगह-जगह विमानजी में विराजित श्रीजी की आरती उतारी गई। चल समारोह में प्रभु के समक्ष श्रावकों द्वारा चवर ढुराते हुए जयकारे लगाए गए। भक्ति में झूमते-गाते युवक-युवतियों ने बेंड की धुन पर भक्ति नृत्य कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने रंगोलियां बनाकर चल समारोह का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...