शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने 18 वर्षिय युवती की रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने 18 वर्षिय युवती की रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की हत्या।

शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने 18 वर्षिय युवती की रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की हत्या।

  • अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने 18 वर्षिय युवती की रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की हत्या।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
भोपाल। थाना कुण्डम में दिनांक 10-9-22 की सुवह ग्राम संजारी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु होने की सूचना थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ गुड्डी बाई उर्फ सावित्री बाई विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी संजारी पटैल मोहल्ला कुण्डम ने बताया कि दिंनाक 9-9-22 की रात लगभग 9 बजे उसकी बेटी कुमारी सुमन विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष घर के दूसरे कमरे में मोबाइल देख रही थी रात लगभग 11 बजे मोबाइल देखने के बाद बेटी सुमन अकेली उसी कमरे में सो गयी थी बाजू वाले कमरे में वह तथा उसके पति तितरा लाल विश्वकर्मा ओर छोटा बेटा शिवम विश्वकर्मा दरवाजा बंद कर सो गये थे । सुवह लगभग 6 बजे मोहल्ले की गायत्री बाई ने उसके घर आकर दरवाजा खटखटाई एवं बतायी कि तुम्हारी बेटी सुमन बाड़ी में लगे नीम के पेड़ के नीचे मृत पड़ी हुयी है वह एवं उसके पति ने जाकर देखा तो नीम के पेड़ के नीचे जहां पर मक्के के पौधे लगे हैं वहां पर उसकी बेटी सुमन चित हालत में मृत अवस्था में पड़ी थी सुमन के दाहिने आंख के ऊपर माथे में मारपीट करने से आयी चोट के निशान है तथा दाहिने आंख के ऊपर गहरा घाव है जिससे खून निकल रहा है चेहरे में मुंह के पास, कान, गले में भी चोट के निशान हैं। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपूर्वा किलेदार एवं एफ.एस.एल. डॉक्टर नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल., फिंगर प्रिंट की टीम एवं डॉग स्क्वाड की उपस्थति में घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 255/22 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने 18 वर्षिय युवती की रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की हत्या।

गठित टीम को जांच के दौरान पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि मृतिका कु. सुमन विश्वकर्मा बचपन से ही चौकी मनेरी जिला मण्डला अंतर्गत ग्राम पौनिया में नाना के घर में रहकर पढाई करती थी। मृतिका की मॉ ने बताया कि बेटी बीमार थी जिसे 1 माह पूर्व घर लेकर आयी थी, ग्राम महगॉव डूंगा थाना बरेला निवासी एक सहेली है जिसके भाई से उसकी बेटी बात करती थी। शंका होने पर शुभमनाथ पिता द्वारका प्रसाद नाथ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम महगवां डूंगा थाना बरेला को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी, जिस पर पाया गया कि लगभग 3 वर्ष से शुभमनाथ के प्रेम संबंध कु0 सुमन विश्वकर्मा से थे जो विवाह के लिये लगातार दबाव बना रही थी जबकि शुभमनाथ ने कहीं और शादी कर ली थी। दिनांक 09.09.22 को रात्रि में कुमारी सुमन विश्वकर्मा ने शुभमनाथ को बात करने के लिये बुलाया , शुभमनाथ मोटर सायकिल से ग्राम संजारी रात लगभग 12 बजे सुमन के घर के पीछे बाड़ी में पहुंचा जहां बातचीत के दौरान सुमन विश्वकर्मा ने पुनः शादी हेतु दबाव बनाना शुरू कर दिया, आवेश में आकर शुभमनाथ ने बाड़ी में बंधी रस्सी खोलकर रस्सी से कुमारी सुमन विश्वकर्मा का गला घोट दिया और पास में पडे पत्थर से सिर पर हमला कर कु. सुमन की हत्या कर दी एवं भाग गया। आरोपी शुभमनाथ की निशादेही घटना में प्रयुक्त रस्सी, पत्थर, मोबाईल एवं मोटर सायकिल क्र. एमपी-20-एनडी-8223 तथा घटना के वक्त पहने हुये पकड़े एवं मृतिका का मोबाईल जो कि छीनाझपटी के दौरान बाड़ी में गिर गया था को जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय भूमिका-अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम, थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र यादव, थाना कुण्डम के उप निरीक्षक वीरेंद्र उइके, सहायक उप निरीक्षक रूपसिंह कुशराम, गोवर्धन ठाकुर, राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक भूपत पटेल, आरक्षक राज नागवंशी, प्रिंस, सरोज कुमार, मोती सिंह, कीरत रघुवंशी, महिला आरक्षक स्तुती पांडे, थाना बरेला के प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र पाण्डे, लक्ष्मण सिंह, आरक्षक मनोज झारिया एवं संदीप सतनामी की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...