Post Top Ad
Sunday, September 11, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, हत्यारे ने हत्या कर बेतवा नदी के पास में फेंका अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग किया कायम। देंखे विडियो
रायसेन, हत्यारे ने हत्या कर बेतवा नदी के पास में फेंका अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग किया कायम। देंखे विडियो
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। थाना कोतवाली के तहत नीमखेड़ा भोपाल रोड बेतवा नदी जाखा पुल के समीप श्मशान घाट की झाड़ियों में रविवार को दोपहर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली टीआई आशीष सप्रे और सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन एवं एसएफएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाना कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई गई है। मृतिका महिला करीब 5 माह के पेट से गर्भ से थी। सबूत मिटाने की दिशा से आरोपियों ने महिला के चेहरे को खुर्दबुर्द कर जला दिया है, जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल यह मामला प्रथम दृष्टया में अवैध संबंधों या कोई रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अज्ञात महिला या तो भोपाल की निवासी है या थाने के आसपास के गांव की हो सकती है। दूसरी तरफ अटकले लगाई जा रही है कि यह अज्ञात महिला भोपाल की भी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 5 माह की गर्भ से भी है, हर एक मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद