राजगढ़/तलेन, कार्तिक पूर्णिमा पर लगा एक दिवसीय मेला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 8, 2022

राजगढ़/तलेन, कार्तिक पूर्णिमा पर लगा एक दिवसीय मेला।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगा एक दिवसीय मेला।

राजगढ़/तलेन, कार्तिक पूर्णिमा पर लगा एक दिवसीय मेला।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर में लगातार 45 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु श्री विश्वम्भर नाथ जी व्यास की पुण्यतिथि के अवसर पर सद्गुरु आश्रम पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होता आ रहा। आज के ही दिन 1977 में कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु विश्वम्भर नाथ जी अनंत ज्योति में विलीन हो गए थे। उसी को लेकर आज कार्तिक पूर्णिमा पर एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। सतगुरु आश्रम पर स्थित गुरु विश्वम्भर नाथ जी के मंदिर पर सुबह से ही नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी संख्या में  दर्शन करने पहुंचे। सद्गुरु आश्रम पर हवन, रामायण पाठ, महा आरती, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। मान्यता है कि यहां पर पूजा अर्चना करने पर गुरुदेव की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। वहीं नगर परिषद द्वारा सद्गुरु आश्रम पर गौरव दिवस व गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रात्रि में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें भजन गायक का अक्षिता सिंह राजपूत उज्जैन व भजन गायक विष्णु शर्मा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। मौके पर काफी संख्या में श्रोता गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...