भोपाल, (ASMNI) लघु और मध्यम समाचार पत्र संघ की बैठक 12 नवंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर में होगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 8, 2022

भोपाल, (ASMNI) लघु और मध्यम समाचार पत्र संघ की बैठक 12 नवंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर में होगी।

(ASMNI) लघु और मध्यम समाचार पत्र संघ की बैठक 12 नवंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर  में होगी।

  • लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा।
  • मप्र का प्रतिनिधिमंडल भी बैठक मैं  लेगा भाग।


भोपाल, [ ASMANI ] लघु और मध्यम समाचार पत्र संघ की बैठक 12 नवंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर  में होगी।

भोपाल। लघु और मध्यम समाचार पत्र संघ (ASMNI) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 12 नवंबर 2022 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हो रही है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त 2022 को गुवाहाटी में संपन्न हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ही सोलापुर में राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इस बैठक की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी चंदोला ने की थी। सदस्य चंद्रशेखर गायकवाड़ ने इस बैठक के आयोजन एवं समन्वय की व्यवस्था की। इसी के अनुरूप यह बैठक 12 नवंबर को सोलापुर में संपन्न हो रही है और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंद्रशेखर गायकवाड़, राज्य सचिव मारुति गवली इस बैठक के सफल आयोजन के लिए व्यवस्था में जुटे हैं। इस बैठक में पूरे भारत से संगठन के पदाधिकारी के साथ ही मप्र (ASMNI) प्रतिनिधि मण्डल के सदसय अरविंद सिंह जादौन (संपादक दैनिक घातक रिपोर्टर), सुनील शर्मा (संपादक विदिशा टुडे), अकरम खान (संपादक टीकमगढ संस्कार) व (ASMNI) 28 राज्यों के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी चंदोला बैठक में शामिल होंगे और इसका ऑनलाइन मार्गदर्शन करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अप्पासाहेब पाटिल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद महापात्रा, महासचिव शंकर कतीरा, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण पाटिल अनंत शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व पीसीआई सदस्य श्याम सिंह पंवार सहित गणमान्य व्यक्ति और संगठन के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक सुबह 11 बजे शासकीय विश्राम गृह सोलापुर में प्रारम्भ होगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी ने बताया कि बैठक में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...