रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ का आयोजन, एमपी के अलावा अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी दिखाएंगे स्टिक का कमाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 7, 2023

रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ का आयोजन, एमपी के अलावा अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी दिखाएंगे स्टिक का कमाल।

हॉकी के महाकुंभ का आयोजन, एमपी के अलावा अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी दिखाएंगे स्टिक का कमाल।

रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ का आयोजन, एमपी के अलावा अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी दिखाएंगे स्टिक का कमाल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते 10 वर्षों से शहर स्टेडियम की आस लगाए बैठा है, लेकिन खिलाड़ियों की मंशा पूरी ना हो सकी, साथ ही शहर इस सौगात से अछूता रहा। अब जब 3 वर्ष बाद मैदान पर आज से सद्भावना एकता मंच के तत्वाधान में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है तो इस प्रतियोगिता में एमपी के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बरेली पहुंच रही हैं। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आवाज को लेकर शहर में और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए। साथ ही स्तर सहित ग्रामीण अंचलों में समिति के माध्यम से प्रतियोगिता से संबंधित मुनादी करवाई जा रही है। समिति अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद ओवैस खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद अफजल अली, लाइक कुरेशी, सचिव एसएम लुकमान, सह सचिव मोहम्मद शब्बीर, सावा कुरेशी एवं शाहवेज खान मैदान के समतलीकरण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। सभी सदस्य एक राय होकर मैदान पर उन यंत्रों को चलवा रहे हैं। यंत्रों से मैदान पूरी तरह से सरपट दिखाई दे, ताकि भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

प्रतियोगिता में दिए जाने वाले पुरस्कार

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कनक फ्यूल आयल राहुल रघुवंशी की तरफ से 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार राजेश उपाध्याय की तरफ से 31 हजार रुपए रखा गया है। वही प्रतियोगिता की समस्त ट्रॉफी जय प्रकाश पालीवाल की ओर से दी गई है। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एसएम इकबाल साहब की स्मृति में प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता के मंच पर इनकी रहेगी उपस्थिति

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल, नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अखिल खरे, बाबूजी, ब्रज गोपाल पटेल, राजेंद्र सिंह ठाकुर, समिति संरक्षक राजेंद्र सिंह रघुवंशी, ठाकुर विशाल सिंह, इलियास भाई, कन्हैयालाल तिवारी, सैयद तारिक अली, फहीम कुरैशी, प्रतियोगिता के संयोजक राहुल रघुवंशी की उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता में हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब जालंधर, कोल्हापुर महाराष्ट्र, एनसीआर झांसी, गाजीपुर उत्तर प्रदेश, भुसावल महाराष्ट्र, अमरावती, सिवनी, छपारा, भोपाल, सुहागपुर, इटारसी, मंडीदीप, देवरी, उदयपुरा और बरेली की स्थानीय टीमें भाग ले रही हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...