रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ के लिए मैदान की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया गया प्रारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 1, 2023

रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ के लिए मैदान की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया गया प्रारंभ।

हॉकी के महाकुंभ के लिए मैदान की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया गया प्रारंभ।

  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होने के बाद भी स्टेडियम के लिए तरस रहा क्षेत्र।

रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ के लिए मैदान की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया गया प्रारंभ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की कमी नहीं है। फिर भी हॉकी मैदान और क्रिकेट स्टेडियम के लिए बीते 20 वर्षों से खिलाड़ी और खेल आयोजित करने वाली समितियां-जनप्रतिनिधियों सहित शासन-प्रशासन और प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन आज भी बरेली में स्टेडियम की कमी बनी हुई है। जब भी यहां  हॉकी, क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन होता है तो हायर सेकेंडरी स्कूल सहित शासकीय महाविद्यालय के मैदान के अलावा पुलिस थाना ग्राउंड का उपयोग खेल गतिविधियां संपन्न कराने के लिए किया जाता है। खेल गतिविधियां सफल हो इसके लिए मैदानों के समतलीकरण और रख-रखाव खेल आयोजित कराने वाली समितियों के माध्यम से करवाया जाता है। बीते 3 वर्षों से यहां पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कोरोना काल के दौर में आयोजित नहीं हो सका था। अब जब हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति के माध्यम से शुरुआत की गई तो सबसे पहले उस मैदान का रख-रखाव प्रारंभ करवाया गया, जिस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के अथक प्रयासों से स्टेडियम निर्माण के लिए प्रयास किए गए थे जो पूरी तरह से असफल रहे तो दूसरी ओर जब भी यहां हॉकी प्रतियोगिता या अन्य कोई खेल गतिविधियां प्रारंभ होती है तो समापन अवसर पर मंच पर बुलाए गए मंत्री, विधायक सहित जनप्रतिनिधि समिति और खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में आश्वासन देते देखे जाते हैं कि शीघ्र ही यहां पर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। उद्बोधन में दिए गए आश्वासन सिर्फ कागजी आश्वासन ही साबित होते हैं। फिर 1 वर्ष बीतने के बाद फिर यही उद्बोधन प्रतियोगिता के मंच से सुनने को मिलते हैं।

रायसेन/बरेली, हॉकी के महाकुंभ के लिए मैदान की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया गया प्रारंभ।

5 वर्ष पहले किया गया निर्माण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त

5 वर्ष पहले नगर परिषद बरेली के माध्यम से लगभग 50 लाख रुपए मैदान के चारों तरफ निर्माण कार्य के लिए खर्च किए गए। इस निर्माण कार्य में मैदान पर दो मंचों का निर्माण भी किया गया था। जो निर्माण मैदान के चारों तरफ करवाया गया, उस निर्माण कार्य में दर्शकों को बैठने के लिए फुटपाथ निर्माण कराया गया था। अब उस फुटपाथ के हालात ये हैं कि जगह-जगह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। साथ ही मैदान के दो मुख्य द्वारों पर दरवाजे निर्मित करवाए गए थे, वह दरवाजे भी चोरी जा चुके हैं।

7 फरवरी से सात दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सद्भावना एकता मंच के अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, मोहम्मद ओवैस खान, शब्बीर खान, लइक कुरैशी, सावेज खान, साबा कुरैशी, मोहम्मद अतीक ने बताया कि 7 फरवरी से हॉकी मैदान पर 7 दिवसीय हॉकी महाकुंभ का आयोजन प्रारंभ किया जाना है। जिसमें प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की हॉकी टीमों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...