रायसेन, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 7, 2023

रायसेन, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन।

  • मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की उठाई मांग।

रायसेन, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के थाना सिलवानी क्षेत्र अंतर्गत भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हेमराज पटेल उम्र 40 वर्ष का 25 जनवरी 2023 को सिलवानी उदयपुरा के बीच गैरतगंज गाडरवारा स्टेट हाइवे पर डंपर व कार की भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें भोपाल के फ्रैक्चर हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया गया। यहां 10वें रोज ऑपरेशन के दौरान उनका निधन हो गया। मृतक किसान कपूरी गांव थाना बनखेड़ी जिला होशंगाबाद के निवासी थे। अब उसके परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्रियां हैं जो मुखिया मृतक किसान हेमराज पटेल पर आश्रित थे। सिलवानी थाना पुलिस ने ना तो डंपर चालक व डंपर मालिक को हिरासत में लिया और ना ही डंपर मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की। इस मामले को लेकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जिला संगठन मंत्री मिट्ठू लाल मीणा व कार्यकारिणी सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकाश कुमार शाहवाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि सिलवानी पुलिस ने अभी तक ना तो डंपर चालक को पकड़ा है डंपर मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। डंपर मालिक और चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि मृतक किसान के परिजनों को एक्सीडेंट क्लेम की आर्थिक सहायता राशि मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रजेन्द्र बघेल, भगवान सिंह ठाकुर, चरण सिंह धाकड़, कुबेर सिंह लोधी, नारायण सिंह पनारिया, केशर सिंह पटेल, डेलन सिंह लोधी,विजय सिंह दांगी मोर सिंह कुशवाह भारत राज ठाकुर, प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रहलाद दांगी, कीरत सिंह मीणा, भगवान सिंह पटेल, परसराम मीणा सहित दर्जनों किसान शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...