पति-पत्नी में छह हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, शव घर में दफनाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 4, 2023

पति-पत्नी में छह हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, शव घर में दफनाया।

पति-पत्नी में छह हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, शव घर में दफनाया।

पति-पत्नी में छह हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, शव घर में दफनाया।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर। कानपुर में बिधनू के सुरौली गांव में छह हजार रुपये विवाद में पत्नी ने एम्बुलेंस चालक पति की गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर गड्ढा खोकर शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। गांव में रहने वाला उमेश कुमार यादव (35) निजी एम्बुलेंस चलाता था। अक्सर काम के सिलसिले से बाहर रहता था। घर में पत्नी मोनिका और दो बच्चे रिया (10) व उत्कर्ष (7) रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेश मंगलवार की शाम को घर आया। उमेश ने एक भैंस बेची थी, जिसके छह हजार रुपये मोनिका के पास थे। रुपये मांगने को लेकर उमेश और मोनिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मंगलवार दोपहर को मौका मिलने पर मोनिका ने उमेश की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर कच्ची जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। किसी को कुछ पता न चले इसके लिए बेड को दफनाए हुए स्थान के ऊपर डाल दिया। दो दिन से उमेश के नजर न आने पर मंगलवार को मां शिवदेवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोनिका से सख्ती से पूछताछ की तो उसने उमेश की हत्या का रहस्य उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उमेश का शव गड्ढे से भी बरामद कर लिया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...