रायसेन/बरेली, रामकथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 15, 2023

रायसेन/बरेली, रामकथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

रामकथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

रायसेन/बरेली, रामकथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। निरंतर 10 वर्षों से आयोजित होती आ रही रामकथा के 11वें वर्ष संकट मोचन हनुमान मंदिर पर कथा वाचक श्री विष्णु दत्त जी शास्त्री का आगमन जैसे ही हुआ, उनके स्वागत में श्रद्धालुओं के द्वारा पलक पावडे बिछाए गए। कथावाचक श्री शास्त्री जी ने संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मां भगवती हनुमान जी महाराज और भोलेनाथ की पूजन अर्चना की। तत्पश्चात उनसे आशीर्वाद लेने वाले वहां पर एकत्रित हुए। महिला और पुरुषों ने उनसे आशीर्वाद लिया। नरसिंह टेकरी पर आयोजित हुई श्री राम कथा महोत्सव से पूर्व संकट मोचन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।


कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। आगे-आगे बेंड-बाजो की धुन श्रद्धालु हाथों में ध्वज पताका लिए हुए चल रहे थे। बीच में कथा के मुख्य यजमान अपने सर पर रामकथा शास्त्र सर पर धारण किए हुए थे। पीछे रथ पर सवार कथावाचक ब्रह्मचारी जी विराजमान थे, जिनकी पूजन अर्चना के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल नरसिंह टेकरी पहुंची, जहां पर राम कथा प्रारंभ से पूर्व रामकथा शास्त्र की पूजा अर्चना की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...