डॉक्टर की पत्नी से इश्क में एयरफोर्स के सार्जेंट ने कर डाली डॉक्टर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 16, 2023

डॉक्टर की पत्नी से इश्क में एयरफोर्स के सार्जेंट ने कर डाली डॉक्टर की हत्या।

डॉक्टर की पत्नी से इश्क में एयरफोर्स के सार्जेंट ने कर डाली डॉक्टर की हत्या।

डॉक्टर की पत्नी से इश्क में एयरफोर्स के सार्जेंट ने कर डाली डॉक्टर की हत्या।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर। कानपुर में एक डॉक्टर की बीवी के इश्क में एयरफोर्स के सार्जेंट ने डॉक्टर की हत्या करके हड़कम्प मचा दिया। वह ससुराल में आए डॉक्टर को बहाने से घुमाने के लिए ले गया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सूनसान इलाके में फेंक दिया। उसके बाद डॉक्टर की पत्नी के साथ मिलकर पुलिस पर दबाव बनाने लगा कि डॉक्टर लापता हो गया। पुलिस ने एक दिन बाद जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। मंगलवार की रात डॉक्टर के शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एयरफोर्स के सार्जेंट को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उन्नाव के डॉक्टर गौरव प्रताप सिंह की नौबस्ता में ससुराल है। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह का मछरिया में मायका है। डॉ. गौरव उन्नाव के आवास विकास में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार को कानपुर में होली का मेला था। इसी चक्कर में गौरव अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर ससुराल में होली मिलन करने आए थे। सोमवार की शाम को पत्नी को मायके में छोड़ कर वह अपने दोस्त मुदित श्रीवास्तव के साथ बाहर घूमने निकले। मुदित ने उसको बहाने से बाहर बुलाया था। इसके बाद देर रात जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने नौबस्ता थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने की एप्लीकेशन दी। प्रियंका का आरोप है कि नौबस्ता पुलिस ने उनकी एप्लीकेशन नहीं ली। इसके बाद मंगलवार की शाम को प्रियंका ने चकेरी थाने में अपने पति की गुमशुदगी एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान डॉक्टर को घर से ले जाने वाले मुदित भी उसके साथ थे। पुलिस को जब पता चला मुदित ही डॉक्टर को ले गया था तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। फिर डॉक्टर की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुदित ने कबूल कर लिया कि उसका डॉक्टर की पत्नी प्रियंका से संबंध था, यह जानकारी डॉक्टर गौरव को हो गई थी। मुदित ने बताया कि मुझे डर था कि कहीं गौरव मुझे मार ना दे, इसलिए मैंने गौरव को ले जाकर गोली मार दी और उनकी बॉडी वहीं फेंक दी। इसके बाद लौटकर मैंने उनकी पत्नी को बता दिया था कि गौरव को मैंने चौराहे पर छोड़ दिया। पुलिस ने मुदित की शिनाख्त पर रूमा के प्लॉट से डॉ. गौरव की बॉडी बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस अभी मुदित के साथ प्रियंका के भी रोल की जांच कर रही है, क्योंकि सोमवार की रात गायब होने के बाद से मुदित, प्रियंका के साथ था और पुलिस पर दबाव बनाता रहा कि जल्दी से गुमशुदगी एफआईआर लिखिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...