रायसेन/बरेली, नर्मदापुरम सांसद उदयप्रताप सिंह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में प्रतिनिधि नामांकित, भारत देश की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 16, 2023

रायसेन/बरेली, नर्मदापुरम सांसद उदयप्रताप सिंह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में प्रतिनिधि नामांकित, भारत देश की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व।

नर्मदापुरम सांसद उदयप्रताप सिंह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में प्रतिनिधि नामांकित, भारत देश की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व।

  • उदयपुरा और बरेली के कार्यकताओं ने दी बधाई, वर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

रायसेन/बरेली, नर्मदापुरम सांसद उदयप्रताप सिंह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में प्रतिनिधि नामांकित, भारत देश की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा विधानसभा, बरेली सहित संसदीय क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर हमेशा संसद में प्रमुखता से उठाने वाले नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद उदयप्रताप सिंह को कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में भारत देश की ओर से प्रतिनिधि नामांकित किया गया है। क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के सुझाव पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सांसद राव का कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) में भारत के प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन किया है। भारत की संसद से क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। यह उल्लेख किया जा सकता है कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 9 भौगोलिक क्षेत्र हैं और अफ्रीका क्षेत्र को छोड़कर प्रत्येक क्षेत्र के सीपीए कार्यकारी समिति में 3 क्षेत्रीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है। अपने बड़े आकार के कारण अफ्रीका क्षेत्र में 6 क्षेत्रीय प्रतिनिधि हैं। भारत से 3 प्रतिनिधियों को नामित किया गया है और वर्तमान में निम्नलिखित दो पीठासीन अधिकारी सीपीए कार्यकारी समिति में क्षेत्रीय प्रतिनिधि विश्वजीत दैमरी अध्यक्ष असम विधानसभा एवं रितु खंडूरी भूषण अध्यक्ष उत्तराखंड विधानसभा शामिल हैं। सीपीए कार्यकारी समिति में क्षेत्रीय प्रतिनिधि का एक पद अनिवार्य रूप से सीपीए इंडिया यूनियन ब्रांच भारत की संसद के पास होता है। उपरोक्त के आलोक में अध्यक्ष लोकसभा ने सांसद राव को सीपीए इंडिया यूनियन शाखा से क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। (सीपीए) राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, एक ऐसा संगठन है जो सुशासन, लोकतंत्र और मानवाधिकारों का समर्थन करने के लिए काम करता है। नर्मदापुरम सांसद राव उदयप्रताप सिंह को कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) में प्रतिनिधि नामित किया जाना बड़ी उपलब्धि है। सांसद राव ने इस हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

इन्होंने दी बधाई

सांसद राव उदय प्रताप सिंह को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में प्रतिनिधि नामांकित होने पर उदयपुर-बरेली विधानसभा में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस बीच पूर्व मंत्री विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, शिवाजी पटेल, हरनाम सिंह राजपूत, हेमंत राजाभैया चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर, श्रवण ठाकुर, नरेन्द्र पटेल, मंकरन सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि श्रवण धाकड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन रंघुवशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, राहुल पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी एवं वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने सांसद राव उदयप्रताप सिंह को मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और वरिष्ठ नेतृत्व का अभार जताया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...