संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पांच साल पहले हुई थी शादी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 13, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पांच साल पहले हुई थी शादी।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पांच साल पहले हुई थी शादी।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पांच साल पहले हुई थी शादी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर में सोमवार की रात विवाहिता ने आपसी मतभेद को लेकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिसके बाद आनन-फानन में पति ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैनपुर भीखेपुर निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी व एक 4 वर्ष की बच्ची के साथ मां-बाप सहित रहते हैं। सोमवार की रात्रि करीब दस बजे पत्नी कल्पना देवी उम्र 23 वर्ष का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की कल्पना वहा से कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया। जब कुछ देर बाद अशोक ने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी कमरे में लगे कुंडे से लटक रही थी, उसने परिजनों को बुलाया। पत्नी को फांसी से उतार कर देर रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचा। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पांच साल पहले हुई थी शादी।

परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी 5 मार्च 2018 को जालौन जिले के थाना कुठौंद के गांव ईटहा से हुई थी। मृतका की एक 4 वर्ष की बच्ची है। वही अजीतमल कोतवाली पहुंची मृतका की मां केश कुमारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मैंने अपनी पुत्री कल्पना का विवाह 4 मार्च 2018 को अशोक पुत्र करण सिंह निषाद निवासी जैनपुर भी कपूर के साथ मैदान दहेज के संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराली जन ससुर करण, सास राममूर्ति एक राय होकर अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चेन व 1,00,000 रु की मांग करते थे। इसी मांग के कारण मेरी बेटी का उत्पीड़न करते थे, जिसके बारे में मेरी बेटी कल्पना अक्सर बताया करती थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, पांच साल पहले हुई थी शादी।

परिवार का मामला होने के कारण समझा-बुझाकर मामला खत्म कर देते थे। घटना से 5 दिन पूर्व बेटी कल्पना ने फोन करके बताया था कि अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराली जन उत्पीड़न कर रहे हैं। तब समझा दिया था, किंतु इसके बावजूद विपक्षी अशोक कुमार पुत्र करण सिंह पुत्र, सास राममूर्ति एवं दो अज्ञात ने मिलकर एक राय होकर दिनांक 12 जून 2023 को समय रात्रि 8 बजे अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण मेरी पुत्री की हत्या करके फरार हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मृतका की मां के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रात्रि में ही भेजा जा चुका है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...