रायसेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को डिजिटली दिया मार्गदर्शन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 28, 2023

रायसेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को डिजिटली दिया मार्गदर्शन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को डिजिटली दिया मार्गदर्शन।

  • भारकच्छ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न।

रायसेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को डिजिटली दिया मार्गदर्शन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत ग्राम भारकच्छ में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल की अगुवाई में मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ से पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक व विधानसभा प्रभारी राजू मालवीय ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन देश के नाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना गया। मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंच से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया और ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ता हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी नाम एक मंत्र बन गया है। आज हर देश मोदी मंत्र का उच्चारण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद का सपना साकार हो रहा है। भारत विश्व गुरु होगा। 2024 में भी ऐतिहासिक जीत से मोदी जी देश और दुनिया का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम भारतीय जनता पार्टी का काम करते हैं तो केवल एक दल का काम नहीं करते हैं, पूरे देश के कल्याण के लिए काम करते हैं। मोदी जी केवल हमारे नेता नहीं है, बल्कि हमारे मार्गदर्शक, गाइड और हमारे बड़े भाई भी हैं। विदेश यात्रा समाप्त करके बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के लिए आए हैं, यह अपने आप में अद्भुत बात है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि आज यहां से आप सभी यह संकल्प लेकर जाएंगे कि अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करेंगे। पांचों राज्यों में भी बीजेपी सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब पार्टी की बात आती है, तो प्रधानमंत्री कभी भी हमें समय देने से मना नहीं करते, वे कुशल प्रशासक के साथ संगठन के अच्छे संगठक भी हैं। पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कार्यकर्ता सम्मेलन समापन के मौके पर लाडली बहनों को उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने चूड़ी के डिब्बे देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अंकित पटेल, भाजपा जिला मंत्री पवन रघुवंशी, सरपंच करण सिंह पटेल, सरपंच अमित सिंह पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरब सिंह पटेल सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...