खाटू श्याम महोत्सव में देर रात तक लगा दरबार, अर्जी लगाने के लिए लगी कतार, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 28, 2023

खाटू श्याम महोत्सव में देर रात तक लगा दरबार, अर्जी लगाने के लिए लगी कतार, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।

खाटू श्याम महोत्सव में देर रात तक लगा दरबार, अर्जी लगाने के लिए लगी कतार, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।

खाटू श्याम महोत्सव में देर रात तक लगा दरबार, अर्जी लगाने के लिए लगी कतार, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शिक्षाविदो और बुद्धजीवियों की नगरी अजीतमल में सोमवार की शाम खाटू श्याम के नाम रही। श्री खाटू श्याम महोत्सव के आयोजन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय के खेल मैदान में किया, जो देर रात तक चला। शाम 8 बजे से भगवान श्री खाटू श्याम सरकार का अलौकिक श्रृंगार दर्शन करने श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ी। श्याम संवारे के इस स्वरूप की एक झलक पाने शाम 9 बजे से सुबह 4 बजे तक श्रद्धालु कतार में लगे अर्जी लगाते रहे। हवन पूजन के बाद खाटू नरेश श्री खाटू श्याम को सवामणी और छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस दौरान भगवान का भव्य दरबार सजाया गया। देर शाम रात्रि 9 बजे से श्री श्याम कीर्तन भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें अलीगढ़ के भजन गायक विमल दीक्षित ( पागल) और कानपुर की भजन गायिका बेटू चंचल ने भगवान श्री खाटू श्याम के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। श्री श्याम के भजनों का कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक जारी रहा और श्रद्धालु भक्ति रस से सराबोर झूमते रहे। कलयुग में बस एक सहारा है, खाटू वाला श्याम हमारा है...., किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार..... जैसे सुमधुर गीतों की प्रस्तुति पर खाटू श्याम के दीवाने भाव विभोर हो भक्ति रस में डूबे।

खाटू श्याम महोत्सव में देर रात तक लगा दरबार, अर्जी लगाने के लिए लगी कतार, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।

शाम 9 बजे से सजाए गए भगवान श्री खाटू श्याम के दरबार में भजनों का क्रम देर तक चलता रहा। भजन गायक विमल दीक्षित उर्फ पागल ने श्री खाटू श्याम जी विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। आया मैं आया द्वार तिहारे आया, दिल का हाल सुनने, सोई तकदीर जगाने, आया में आया द्वार तिहरे आया गीत पर श्रद्धालुओं ने आनंद विभोर हो साथ मे गीत गया और तालियों से सहभागिता निभाई। श्याम सांवरे के दरबार में अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अर्जी लगाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जब कानपुर की भजन गायिका बेटू चंचल ने गीत गाया मेरा सांवरिया आएगा तो श्रद्धालु श्याम सांवरे से आस लगाए भाव विहल हो ऐसे झूमे जैसे श्याम सांवरे को बुला कर ही मानेंगे। खाटू श्याम के गीतों से सराबोर भक्ति रस का सिलसिला देर रात तक चला और श्रद्धालुओं ने इसका भरपूर आनंद लिया। श्री श्याम मित्र मंडल एवम कार्यक्रम सयोजक डॉक्टर रामजी पांडेय ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वह भगवान खाटू श्याम का दरबार सजाते हैं और उन्हें छप्पन भोग अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान खाटू श्याम दरबार के हवन की ज्योति दर्शन करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। दरबार में श्रद्धालु पितरों के साथ अपने कुल देवी देवता को भी प्रश्न कर सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। खाटू श्याम महोत्सव में क्षेत्र सहित आसपास के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

खाटू श्याम महोत्सव में देर रात तक लगा दरबार, अर्जी लगाने के लिए लगी कतार, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...