रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष निवास पर पहुंची विधानसभा प्रभारी, प्रेस वार्ता में कहा - फिर बनेगी भाजपा की सरकार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 28, 2023

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष निवास पर पहुंची विधानसभा प्रभारी, प्रेस वार्ता में कहा - फिर बनेगी भाजपा की सरकार।

नगर परिषद अध्यक्ष निवास पर पहुंची विधानसभा प्रभारी, प्रेस वार्ता में कहा - फिर बनेगी भाजपा की सरकार।

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष निवास पर पहुंची विधानसभा प्रभारी, प्रेस वार्ता में कहा - फिर बनेगी भाजपा की सरकार।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा प्रभारी राजो मालवीय ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि इस बार फिर केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार अपना परचम लहराएगी। विधानसभा प्रभारी राजो मालवीय नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के निवास स्थान पर पहुंची, जहां पर पूर्व भाजपा विधायक रामकिशन पटेल व नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत की भी उपस्थिति रही। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी से प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार बनने से संबंधित सवाल-जवाब किए गए तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पहले तो केंद्र में बैठे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए संपूर्ण रूप से समर्पित है। तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को नित नई-नई योजनाएं देकर प्रदेश के भाई-बहनों का भविष्य उज्जवल कर रहे हैं। तो दूसरी और इस बार फिर केंद्र और प्रदेश में भाजपा का ही परचम लहराएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ने जहां पत्रकारों का सम्मान किया वहीं विधानसभा प्रभारी ने भी समस्त पत्रकारों को तिलक कर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...