रायसेन/बरेली, स्वच्छता अभियान बना दिखावा, आवागमन वाले रास्तों पर लगे रहते हैं कचरे के ढेर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 21, 2023

रायसेन/बरेली, स्वच्छता अभियान बना दिखावा, आवागमन वाले रास्तों पर लगे रहते हैं कचरे के ढेर।

स्वच्छता अभियान बना दिखावा, आवागमन वाले रास्तों पर लगे रहते हैं कचरे के ढेर।

रायसेन/बरेली, स्वच्छता अभियान बना दिखावा, आवागमन वाले रास्तों पर लगे रहते हैं कचरे के ढेर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोई भी देश हो या प्रदेश हर जगह जहां सड़कों का अपना अलग ही महत्व रहता है। वहीं इसी क्रम में सौंदर्यीकरण भी कहीं ना कहीं अपनी छाप छोड़ता है। सड़कें और सौंदर्यकरण सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन यहां पर सड़के भी जर्जर अवस्था में पड़ी हुई हैं तो आवागमन वाले रास्तों पर जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। वही नगर परिषद में स्वच्छता अभियान के नाम पर जनप्रतिनिधि वाह-वाही लूट रहे हैं कि स्वच्छता अभियान जोरों पर शहर में चल रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती हुई दिखाई दे रही है। शहर के ऐसे रास्ते जहां हजारों की संख्या में नागरिकों का आवागमन सुबह से शाम तक होता है, उन्हीं रास्तों पर कचरे के ढेर आसानी से लगे देखे जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...