रायसेन/सिलवानी, 23 साल से चल रहे सीमांकन विवाद का राजस्व व पुलिस ने जमीन पर बैठकर किया निराकरण, दोनो पक्ष हुए संतुष्ट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 21, 2023

रायसेन/सिलवानी, 23 साल से चल रहे सीमांकन विवाद का राजस्व व पुलिस ने जमीन पर बैठकर किया निराकरण, दोनो पक्ष हुए संतुष्ट।

23 साल से चल रहे सीमांकन विवाद का राजस्व व पुलिस ने जमीन पर बैठकर किया निराकरण, दोनो पक्ष हुए संतुष्ट।

रायसेन/सिलवानी, 23 साल से चल रहे सीमांकन विवाद का राजस्व व पुलिस ने जमीन पर बैठकर किया निराकरण, दोनो पक्ष हुए संतुष्ट।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के चंद्रपुरा ग्राम में दो पक्षो के बीच भूमि के सीमांकन को लेकर 23 साल से चल रहे विवाद का बुधवार को निराकरण हो गया। मौके पर पहुचे  राजस्व व पुलिस के अमले ने दोनो ही पक्ष को समझाइस देकर विवाद को समाप्त कराया। जानकारी के मुताबिक, तहसील के चंद्रपुरा गाम निवासी राधाबाई तथा चीचोली ग्राम निवासी शंकर लाल अहिरवार के बीच जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद का निराकरण किए जाने को लेकर पूर्व में प्रशासन के द्वारा प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नही मिली। लेकिन बुधवार को एसडीएम एलके खरे, एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार सीजी गोस्वामी, थाना प्रभारी भारत सिंह राजस्व व पुलिस अमले क साथ ग्राम पहुंचे। तथ दोनो ही पक्ष को साथ बैठा कर समझाइस दी। इस समझाइस का दोनो ही पक्ष पर असर हुआ। जिसके चलते 23 सालो से चला आ रहा सीमांकन का विवाद सौहार्द पूर्ण माहौल में निपट गया। मौके पर पहुचें अधिकारियो के द्वारा सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर दोनो ही पक्षो को अपनी-अपनी भूमि पर काबिज किया।

रायसेन/सिलवानी, 23 साल से चल रहे सीमांकन विवाद का राजस्व व पुलिस ने जमीन पर बैठकर किया निराकरण, दोनो पक्ष हुए संतुष्ट।

जमीन पर बैठकर किया 23 साल पुराने विवाद का निराकरण
मौके पर पहुचें प्रशासनिक अधिकारियो के द्वारा प्रकरण का निराकरण किए जाने को लेकर शाही सुविधाए छोड़ कर जमीन पर बैठे तथा 23 साल से चले आ रहे सीमांकन के विवाद का निराकरण किया। इस निराकरण में दोनो ही पक्षो के द्वारा संतुष्ठी व्यक्त की गई। यह कार्रवाही कलेक्टर अरविंद दुबे व पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देषन में की गई। एसडीएम एलके खरे ने बताया कि अनुभग सिलवानी में भूमि संबंधित विवाद के निराकरण किए जाने के लिए संयुक्त शिविर आयोजित किए जाएगे, जिसमें चिन्हित भूमि के विवादो का मौके पर ही निराकरण किए जाने की कार्रवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...