रायसेन, दिन के साथ रात में भी चलेगी गरम हवाएं, आज से जिले में तीन दिनों तक उष्ण रात्रि की चेतावनी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 18, 2023

रायसेन, दिन के साथ रात में भी चलेगी गरम हवाएं, आज से जिले में तीन दिनों तक उष्ण रात्रि की चेतावनी।

दिन के साथ रात में भी चलेगी गरम हवाएं, आज से जिले में तीन दिनों तक उष्ण रात्रि की चेतावनी।

रायसेन, दिन के साथ रात में भी चलेगी गरम हवाएं, आज से जिले में तीन दिनों तक उष्ण रात्रि की चेतावनी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दिनभर तेज गर्मी के बाद अब रातें भी शहर सहित जिले भर को खूब परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने येलो अलार्ट जारी करते हुए कहा है कि रायसेन जिले में अगले तीन दिन रात को भी हीट वेव्स चलने की संभावना है। रविवार को रायसेन जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जिसमें अब बढ़ोतरी होती रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि दिन में चल रही हवा में नमी नहीं है, इसलिए तापमान 41 डिग्री होने के बावजूद 45 डिग्री जैसा अहसास करा रहा है। मौसम विभाग ने जिला राहत आयुक्त को पत्र लिखकर चेतावनी जाहिर की है कि अगले दो दिनों में रायसेन में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है, इसको देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं। रात का तापमान अगले दो-तीन दिनों में 32 डिग्री सेल्सिसय पहुंचने के संकेत भी विभाग ने दिए हैं। अधिकतम तापमान के बाद शाम को बूंदा-बांदी और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना बन रही है, इसके साथ आंधी तूफान की स्थिति भी बन सकती है।

मानसून हफ्ताभर पीछे
पहले मौसम वैज्ञानिक 20 जून तक रायसेन जिले में मानसून आने की कयास लगा रहे थे।लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम में आए बदलाव और तूफान बिपरजॉय के चलते मानसून में विलंब होना तय है। अनुमान है कि 28 से 30 जून तक मानसून का असर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। इसके पहले होने वाली हल्की-मध्यम वर्षा द्रोणिका और क्षेत्रीय चक्रवाती की वजह से होंगी।

बीते साल से कम तप रहा रायसेन
विभागीय आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल जून महीने का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यानी इस साल जून की गर्मी दो डिग्री तक कम रही। अधिकतम तापमान अभी तक 43.6 के ऊपर नहीं गया है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...