रायसेन/बरेली, बारिश पूर्व नहीं करवाई गई नालों की साफ-सफाई, बारिश समय बनेंगे बाढ़ जैसे हालात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 24, 2023

रायसेन/बरेली, बारिश पूर्व नहीं करवाई गई नालों की साफ-सफाई, बारिश समय बनेंगे बाढ़ जैसे हालात।

बारिश पूर्व नहीं करवाई गई नालों की साफ-सफाई, बारिश समय बनेंगे बाढ़ जैसे हालात।

रायसेन/बरेली, बारिश पूर्व नहीं करवाई गई नालों की साफ-सफाई, बारिश समय बनेंगे बाढ़ जैसे हालात।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। संभवत मानसून दस्तक दे चुका है और इस मानसून के मौसम में शहर कि कुछ निचली बस्तियां ऐसी आती है, जहां तेज बारिश होने पर बारिश का पानी रुकता है और बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। ऐसी स्थिति में नगर प्रशासन के द्वारा बस्तियां खाली कराई जाती है और बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था नगर प्रशासन के द्वारा कराई जाती है। बाढ़ जैसे हालात यहां नगर प्रशासन के द्वारा बनाए जाते हैं, समय रहते अगर वार्ड क्रमांक 8 और निचली बस्तियों के नालों की व्यवस्थित रूप से साफ-सफाई कराई जाती है तो वहां पर पानी नहीं रुकेगा। लेकिन समय के साथ साफ-सफाई अभियान युद्ध स्तर पर नहीं चलाने के कारण तेज बारिश के चलते निचली बस्तियों सहित शहर के कुछ इलाकों में बारिश का पानी रुकता है, जो वहां पर निवासरत बाशिंदों के मकानों में प्रवेश कर जाता है। नगर परिषद और नगर प्रशासन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन इलाकों का भ्रमण नहीं किया गया है, जहां बाढ़ जैसे हालात हर वर्ष बनते हैं। ना ही उन इलाकों की व्यवस्थित रूप से व्यवस्था करवाई गई है। जबकि नगर परिषद के कागजों में बाढ़ से निपटने के सभी स्लोगनो को अंकित कर दिया गया है। लगभग डेढ़ वर्ष से नगर परिषद के अधिकारी पद पर संतोष रघुवंशी की नियुक्ति थी। अब उनका स्थानांतरण होने के बाद यहां पर बाड़ी में पदस्थ वर्मा जी की आमद हुई है, जो प्रतिदिन बाड़ी से बरेली रोज आना-जाना करते हैं। उन्हें शहर की व्यवस्थाओं से कुछ भी लेना देना नहीं। वहीं दूसरी तरफ अगर देखा जाए तो नगर परिषद अध्यक्ष जो, शुद्ध किसानी के कार्यों में व्यस्त रहते हैं, तो दूसरी और वार्डों के पार्षद जिन्हें भी वार्ड से अधिक लगाव नहीं होने के कारण वहां के हालात बद से बदतर दिखाई दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...