रायसेन/बरेली, जिला बदर आरोपी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 25, 2023

रायसेन/बरेली, जिला बदर आरोपी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म।

जिला बदर आरोपी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म।

  • रिपोर्ट दर्ज कराने थाने के चक्कर लगाते रहे पीड़िता के परिजन।

रायसेन/बरेली, जिला बदर आरोपी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े घर में घुसकर नाबालिगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पीड़ित परिवार जनों के साथ इंसाफ की गुहार लगाने जब थाने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही। ऐसे में पीड़ित परिवार जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाने पहुंचा। मामला बरेली थाना अंतर्गत आता है। जहां एक जिला बदर आरोपी ने सूने घर में घुसकर एक नाबालिक को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित की जब सुनवाई नहीं हुई तो वह रायसेन पुलिस अधीक्षक के द्वार पर पहुंचे। मध्य प्रदेश में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला रायसेन जिले से सामने आया है। जहां एक नाबालिग के साथ जिला बदर आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। जिले के बरेली थाना अंतर्गत आने वाले गांव ढीमर ढाना की में एक जिला बदर आरोपी बदमाश ने पीड़िता के घर जाकर घर मे अकेली नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर यहां सुनवाई नहीं हुई तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित उमा भारती का दरवाजा खटखटाएंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...