Post Top Ad
Tuesday, July 25, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
छत से गिरकर विवाहिता की मौत, मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप।
छत से गिरकर विवाहिता की मौत, मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा में देर शाम को एक विवाहिता को घायलावस्था में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुर्वा दानशाह निवासी पिंटू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2014 में कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भुगनियापुर निवासी आरती शर्मा (30) के साथ हुई थी। देर शाम को वह छत पर टहल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह आंगन में आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी सहार पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी सहार के डॉ. शशांक सचान ने बताया कि आरती के चेहरे पर चोट लगने की वजह से नाक और कान से खून आना बंद नहीं हो रहा था। बेटी की मौत की जानकारी पर सुबह पहुंचे पिता बलवान दास ने पुलिस को फोन कर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि ससुरालीजनों ने बेटी को छत से फेंक कर मार दिया। पुलिस ने मृतका के पति व देवर को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया। थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद