Post Top Ad
Tuesday, July 25, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा को सांची विस क्षेत्र में लगा करारा झटका।
रायसेन, जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा को सांची विस क्षेत्र में लगा करारा झटका।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। साँची की जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते अपने समर्थकों के साथ सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर पहुंचकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अचानक इस सियासत के बदलने से सांची विस क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री को विस चुनाव 2023 के पूर्व करारा झटका लगा है। इसके पूर्व जनपद पंचायत सांची अर्चना पोर्ते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और गंजबासौदा के पूर्व विधायक निशंक जैन से भोपाल स्थित कमलनाथ के बंगले पर पहुंचकर अपनी मंशा जाहिर कर चुकी थीं। सोमवार को सुबह जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते उनके पति सुनील पोर्ते, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप दीक्षित, सिंधिया फेन्स क्लब के जिलाध्यक्ष गगन दीक्षित, हरनाम सिंह जाट, हरिनारायण लोधी सांचेत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों से कमलनाथ के भोपाल स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां कमलनाथ ने जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, प्रदीप दीक्षित, उनके पुत्र गगन दीक्षित ने भाजपा को अलविदा करते हुए कांग्रेस के हाथ का दामन थाम लिया। पीसीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं के गले में कांग्रेस का दुपट्टा डालकर फूलों के गुलदशते देकर किया स्वागत। मालूम हो कि वरिष्ठ कद्दावर नेता प्रदीप दीक्षित उनके पुत्र युवा नेता व सिंधिया फैन्स क्लब के अध्यक्ष गगन दीक्षित साँची के एक कैबिनेट मंत्री के खाश समर्थकों में गिने जाते थे। लेकिन रायसेन में आए दशहरे ग्राउण्ड में हितग्राही सम्मेलन में जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते को ना तो उनको मंच पर चढ़ने दिया और ना बैठने के लिए सम्मानजनक जगह दी गई। जिससे एक आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि खुद को अपमानित महसूस करने लगीं। इसीलिए जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते ने भाजपा के सत्ता संगठन पर आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि के अपमान के आरोप लगाकर सियासत को गरमा दिया था। इस तरह राजनीति ने करवट बदली और अर्चना पोर्ते अध्यक्ष जनपद पंचायत साँची भाजपा को छोड़कर कांग्रेस खेमे की हो गईं। जिससे बीजेपी को विधानसभा चुनाव के ऐनवक्त पर तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी सांची विधानसभा क्षेत्र में इस समय ऊथल पुथल का माहौल शुरू हो गया है। सांची विधानसभा के असंतुष्ट बीजेपी नेता एक-एक करके पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो वही वर्तमान आदिवासी महिला जनपद अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के सामने शपथ ग्रहण की, वही सिंधिया फैंस क्लब के रायसेन जिला अध्यक्ष गगन दीक्षित ने भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की।
लगाए आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के आरोप
जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते ने मीडिया कर्मियों को बयान देते हुए कहा कि भाजपा तो शुरू से ही आदिवासियों का अपमान उपेक्षा करती रही है। उन्होंने भाजपा पर पूंजीपतियों और अमीरों का साथ देने जैसे आरोप लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि साँची जनपद पंचायत में भारी भ्र्ष्टाचार है। वहां बैठी एक महिला अधिकारी एक मंत्री के इशारे पर फाइलें निपटाती हैं। मुझे इस जिम्मेदार महिला अधिकारी ने गांवों के विकास नहीं करने दिया। भाजपा का विकास यात्रा को एक झूठा पुलिंदा बताते हुए कहा कि अब जल्द ही शिवराज सरकार के गुब्बारे की हवा निकल जाएगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद