पति जबरन पिलाता है शराब, मना करने पर करता है मारपीट, देवर देता है धमकी, विवाहिता का छलका दर्द। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 19, 2023

पति जबरन पिलाता है शराब, मना करने पर करता है मारपीट, देवर देता है धमकी, विवाहिता का छलका दर्द।

पति जबरन पिलाता है शराब, मना करने पर करता है मारपीट, देवर देता है धमकी, विवाहिता का छलका दर्द।

पति जबरन पिलाता है है शराब, मना करने पर करता है मारपीट, देवर देता है धमकी, विवाहिता का छलका दर्द।
प्रतिकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश। बांदा में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने नई नवेली दुल्हन को इतना परेशान किया कि वो थाने जा पहुंची। दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे जबरन शराब पिलाता है, न पीने पर खाना नहीं देता है। देवर भारतीय सेना में सिपाही है, वो वर्दी का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देता है। 10 महीने तक वो उन लोगों का जुर्म सहती रही। फिर भी उनकी प्रताड़ना का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो वह मदद के लिए थाने आ पहुंची। दुल्हन ने पति सहित ससुराल के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला चिल्ला थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत के दौरान बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी नवम्बर 2022 में कानपुर के नौबस्ता में करवाई थी।

महिला का आरोप है कि विदा होकर जैसे ही वो ससुराल पहुंची तो सास, ननद और देवर दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड करने लगे। न देने पर उन्होंने ताना और प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। यहां तक कि ससुरालीजनों ने मारपीट भी शुरू कर दी। देवर कहता है की हम फौज में हैं, तुम्हें जान से मार डालेंगे। हम सब कानून जानते हैं, कानून हमारे हाथ में है। पीड़िता ने आगे बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। जबरन शराब पिलाने की कोशिश करते हैं, मना करने पर खाना नहीं देते हैं। 10 महीने बाद तो उसे घर से ही निकाल दिया गया। मजबूर होकर उसे मायके में जाना पड़ा। महिला ने ससुरालीजनों से परेशान होकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, महिला की तहरीर पर आरोपी 4 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...