दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, पिता व पुत्र ने पीट-पीटकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 19, 2023

दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, पिता व पुत्र ने पीट-पीटकर की हत्या।

दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, पिता व पुत्र ने पीट-पीटकर की हत्या।

दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, पिता व पुत्र ने पीट-पीटकर की हत्या।
प्रतिकात्मक फोटो

कानपुर। महाराजपुर के फुफवार सुईथोक गांव में मंगलवार देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्जकर पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि महाराजपुर निवासी आशा के अनुसार सूरज (22) बचपन से उनके घर पर रहकर काम करता था। उसके फुफवार सुईथोक निवासी आकांक्षा से प्रेम संबंध थे। मंगलवार रात वह अपने दो साथियों के साथ उससे मिलने पहुंचा था। घर में मुलाकात के दौरान उसके पिता और भाई ने उसे पकड़ लिया। उसे डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस बीच बाहर मौजूद दोनों दोस्त भागकर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी। आशा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और सूरज को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...