प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने नाबालिग यवती ने सहेली को दी खौफनाक मौत, क्राइम पेट्रोल देखकर की प्लानिंग - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 6, 2024

प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने नाबालिग यवती ने सहेली को दी खौफनाक मौत, क्राइम पेट्रोल देखकर की प्लानिंग

प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने नाबालिग यवती ने सहेली को दी खौफनाक मौत, क्राइम पेट्रोल देखकर की प्लानिंग

प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने नाबालिग यवती ने सहेली को दी खौफनाक मौत, क्राइम पेट्रोल देखकर की प्लानिंग

राजस्थान/बांसवाड़ा। नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ लाइफ बिताने के लिए अपनी ही सहेली का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसे अपने कपड़े पहनाकर लाश को गांव के पास ही कुएं में डाल दिया। इससे पहले चाकू से सहेली के चेहरे पर कई वार किए ताकि बॉडी पहचान में न आए। गर्लफ्रेंड यह चाहती थी कि उसके घरवालों को लगे कि वह मर गई है। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुकून से रहती, पर ऐसा नहीं हो पाया। कुएं से शव बरामद हुआ और उसकी पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ ली और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रेमी जोड़ों ने क्राइम पेट्रोल देखकर यह प्लानिंग की थी। मामला बांसवाड़ा के सल्लोपाट इलाके का है। सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है।

एडिशनल एसपी कानसिंह भाटी ने बताया- घटना 1 फरवरी की है। प्रीति (काल्पनिक नाम) की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसकी 15 साल की बेटी प्रीति 10वीं क्लास में पढ़ती है। 1 फरवरी को शाम को 4 बजे स्कूल से घर आई और रात को 9 बजे दादी के घर पढ़ने जा रही हूं ऐसा कहकर निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं आई। छानबीन शुरू हुई तो अगले दिन यानी 2 फरवरी को दोपहर उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे घाव थे, कलाई भी काटी गई थी। प्रीति ने जो कपड़े पहने थे वो उसके नहीं बल्कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली पूजा (काल्पनिक नाम) के थे।

एडिशनल एसपी कानसिंह भाटी ने बताया- आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार, सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह की एक टीम बनाई गई। जब पुलिस ने पूजा के घर जाकर पता किया तो बताया कि वो उसी दिन शाम को 5 बजे दूसरे गांव बाकलो जाने का कहकर निकली थी। पुलिस ने पूजा को आधार बनाकर जांच शुरू की। मुखबिरी और साइबर टीम की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि प्रीति की सहेली पूजा का गांव के ही एक लड़के दीपक (काल्पनिक नाम) से अफेयर था। उससे वो शादी करना चाहती है। साइबर टीम की मदद से मालूम चला कि पूजा अपने बॉयफ्रेंड दीपक के साथ गुजरात के गांधीनगर में है। पुलिस की टीम गांधीनगर पहुंची तो दोनों नाबालिग वहां से भाग निकले। पुलिस टीम ने तत्काल उसी रूट पर चलने वाली बसों की तलाशी ली। 10 से 12 गुजरात रोडवेज की बसों की तलाशी ली। करीब 30 किलोमीटर दूरी पर दोनों नाबालिगों को बस से डिटेन कर लिया गया। पूछताछ में पूजा ने बताया- दोनों अच्छी सहेली थीं। साथ-साथ स्कूल आना-जाना करते थे। घटना के दिन भी दोनों साथ ही स्कूल गए थे। इसके बाद शाम को 5 बजे वह प्रीति के घर आई और कहा- रात को बाकलो (पास के गांव) जाना है। फिर वो वापस अपने घर लौट आई। इधर पूजा ने घर जाकर परिजनों से कहा कि कुछ काम से बाहर जा रही हूं। वो गांव में ही खेतों में छिप गई। प्लान के मुताबिक पूजा ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक को भी गुजरात से बुला लिया था। इधर, प्रीति अपने घर से दादी के पास जाने का कहकर निकली थी।

तभी बीच रास्ते में पूजा और उसके बॉयफ्रेंड दीपक ने बातों में बहलाया और गांव के पास ही एक कुएं के करीब ले गए। दोनों ने गला दबाकर प्रीति को मार दिया। उसके बाद पूजा जो कपड़े लाई थी वो पहना दिए। बाद में प्रीति के गर्दन, गाल, सिर और शरीर के अन्य अंगों पर छुरे से जगह-जगह काट डाला। ताकि शव की पहचान नहीं हो पाए। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया। पूजा ने बताया कि वो दीपक से बहुत प्रेम करती है। उसके साथ शादी करना चाहती है। एक ही गांव के होने के कारण सर्वसम्मति से शादी करना मुश्किल था। इसलिए यह प्लान बनाया कि प्रीति की हत्या कर के शव को मेरे कपड़े पहना देंगे। कुएं में पड़ा शव क्षत-विक्षत होकर सड़ जाएगा। पहचान नहीं हो पाएगी। कपड़ों से परिजन समझेंगे की मैं (पूजा) मर चुकी हूं। इसका फायदा उठाकर वो गुजरात में बॉयफ्रेंड दीपक के साथ आसानी से रह सकती है। क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई योजना पूछताछ में सामने आया कि पूजा के पास स्मार्टफोन है। वो इस हत्या की प्लानिंग महीनेभर पहले से कर रही थी। वो क्राइम पेट्रोल और सीआईडी देखने की शौकीन है। इसी दौरान कई क्राइम एपिसोड देखने के बाद उसे ये हत्या का आइडिया आया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...