राष्ट्रीय सेमिनार का जनता महाविद्यालय में किया गया आयोजन, अलग-अलग विभागो के लोगों ने किया प्रतिनिधित्व - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 15, 2024

राष्ट्रीय सेमिनार का जनता महाविद्यालय में किया गया आयोजन, अलग-अलग विभागो के लोगों ने किया प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय सेमिनार का जनता महाविद्यालय में किया गया आयोजन, अलग-अलग विभागो के लोगों ने किया प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय सेमिनार का जनता महाविद्यालय में किया गया आयोजन, अलग-अलग विभागो के लोगों ने किया प्रतिनिधित्व

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
अजीतमल/औरैया। जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर एवं जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी का विषय भारतीय परिदृश्य में कृषि के टिकाऊ विकास हेतु संसाधनों का उपयोग एवं संरक्षण है। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी निदेशक कॉलेज विकास परिषद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. आरएस वर्मा आर बी एस कॉलेज आगरा, पूर्व प्राचार्य डॉ. आर चंद्रा, उप प्राचार्य उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार शर्मा द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत महाविद्यालय की छात्रा वंदना, प्रेक्षा एवं अनुष्का द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. आर चंद्रा ने की, मंच संचालन डॉ. उमाकांत मिश्रा ने किया।

राष्ट्रीय सेमिनार का जनता महाविद्यालय में किया गया आयोजन, अलग-अलग विभागो के लोगों ने किया प्रतिनिधित्व

डॉ. आर बी एस वर्मा ने बताया कि भूमि, श्रमिक, अर्थ एवं समय के माध्यम से ही समावेसी विकास होगा। डॉ. इकरार अहमद ने बताया कि महाविद्यालय की यह संगोष्ठी शोधार्थियों के लिए तभी सार्थक एवं प्रेरणास्पद होगी, जब वह अच्छा श्रोता बनकर वक्ताओं द्वारा दिए गए वक्तव्य को ध्यान पूर्वक सुने। मुख्यातिथि राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय परिवेश में जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और रासायनिक संरक्षण तभी संभव होगा जब विज्ञान और तकनीक के माध्यम से उसका उपयोग किया जाए, इसके साथ महाविद्यालय कार्यशाला के सफलता की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा संगोष्ठी के सयोजक डॉ. योगेश कुमार साहू एवं संगोष्ठी में आए हुए वैज्ञानिकों शिक्षकों/शिक्षिकाओं, शोधार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आरबीएस कॉलेज आगरा के डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय कृषि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का परिचायक है। दुनिया का आठवा व्यक्ति भारतीय है। पूरा विश्व जल की त्रासदी से ग्राषित है। जल, जंगल, जमीन का संरक्षण आवश्यक है।

राष्ट्रीय सेमिनार का जनता महाविद्यालय में किया गया आयोजन, अलग-अलग विभागो के लोगों ने किया प्रतिनिधित्व

संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में डॉ. वीके त्रिपाठी प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष उद्यान विज्ञान विभाग चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय कानपुर ने कम खर्चे के साथ वातावरण को सुरक्षित रखते हुए एकीकृत पोशक तत्व प्रबंधन के द्वारा फलों के उत्पादन पर विस्तार से बताया। डॉ. पंकज कुमार मौर्य सहायक प्राध्यापक पशु शरीर क्रिया विज्ञान विभाग आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय अयोध्या ने पशु पालन का कृषि एवं देश के आर्थिक विकास में योगदान के अनुसार मानव स्वास्थ्य में मृदा पौधों के साथ पशुओं के स्वास्थ्य का योगदान है। पशुओं के उत्पाद जैसे दुग्ध, मांस, अंडा से खाद्य सुरक्षा के साथ पोषण सुरक्षा भी प्राप्त होती है। इस अवसर पर डॉ. एके पांडेय, डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. श्रीप्रकाश यादव, डॉ. अनिल गौतम, डॉ. पदम पांडेय, डॉ. निरंजन लाल, अभिषेक गौतम सहित शोधार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...