रायसेन/बरेली, सब्जी एजेंटों की मनमानी के चलते बगैर वजन किए कर रहे नीलाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 30, 2020

रायसेन/बरेली, सब्जी एजेंटों की मनमानी के चलते बगैर वजन किए कर रहे नीलाम।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सब्जी एजेंटों की मनमानी के चलते बगैर वजन किए कर रहे नीलाम।

सब्जी एजेंटों की मनमानी के चलते बगैर वजन किए कर रहे नीलाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। एक तरफ तो इन दिनों हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं तो दूसरी ओर सब्जी नीलाम करने वाले एजेंट सब्जी विक्रेताओं के साथ लूट खसौट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बरेली कृषि उपज मंडी में सब्जी की नीलामी प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ की जाती है जिसे नीलाम करने वाले एजेंट अपना एक छत्र राज चलाते हुए मनमाने दामों पर सब्जी की बोली तो लगा ही रहे हैं साथ ही सड़ी गली सब्जी भी सब्जी विक्रेताओं को बगैर वजन किए दे रहे हैं। यहां पर लगभग आधा दर्जन सब्जी एजेंट मौजूद है, अगर आलू की एक कट्टी जिसके ऊपर प्रिंटेड वजन 52 किलो डला रहता है उसे नीलाम करेंगे तो 52 किलो कहकर नीलाम करेंगे, लेकिन इस 52 किलो की वास्तविकता यह रहेगी कि उसके अंदर 50 किलो आलू ही निकलेगा उस पर भी कट्टी के अंदर 2 से 3 किलो सड़े आलू निकलेंगे। सब्जी मंडी में नीलामी में भाग लेने वाले सब्जी विक्रेता इस बात का अगर विरोध करेंगे तो सब्जी एजेंटों का कहना रहता है कि लेना है तो लो नहीं तो यहां से चलते बनो। सब्जी नीलाम करने वाले एजेंटों की मनमानी के चलते सब्जी विक्रेता खासे परेशान बने हुए हैं। जहां पर सब्जी की नीलामी की जाती है उस स्थान का कभी भी एसडीएम संजय उपाध्याय के द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया। यही एक वजह है कि सब्जी नीलाम करने वाले एजेंटों के हौसले बुलंद हैं और वह खुले में सब्जी विक्रय करने वालों को सड़ी गली सब्जी नीलाम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...