बेगमगंज, आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर में मां बेटे की मौत पत्नी गंभीर घायल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 9, 2025

बेगमगंज, आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर में मां बेटे की मौत पत्नी गंभीर घायल

 आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर में मां बेटे की मौत पत्नी गंभीर घायल 

बेगमगंज,  आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर में मां बेटे की मौत पत्नी गंभीर घायल


घातक रिपोर्टर - जसवंत साहू सिलवानी


रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है रायसेन से राहतगढ़ तक के मार्ग की चोड़ीकरण कार्य के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 



सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई जब तुलसीपार निवासी अलीम मंसूरी अपनी माता और पत्नी के साथ ग्राम बेरखेड़ी जोरावर जनाजे में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक भोपाल रोड पर दाल मिल के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे आयशर क्रमांक एमपी 38 जी 0546 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई सूचना पर  तत्काल 112 एफआरबी मौके पर रवाना हुई एएसआई संतोष गीद, सैनिक  धनीराम , पायलट मोहम्मद शाहिद ने



मौके पर घायलों को लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से निकाला कर  तीनों घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल मैं भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने अलीम मंसूरी को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी माता भूरन बी और  पत्नी अनवरी बी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है जिनकी हालत अति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ले जाने के लिए 108 एक घंटे बाद भी उपलब्ध नहीं हो सकी जिन्हें प्राइवेट वाहनों से ले जाया गया है। लेकिन गंभीर घायल मृतक की मां भूरन बी ने गैरतगंज पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर 108 उपलब्ध हो जाती तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। वही पत्नी अनवरी बी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहोशी की हालत में भोपाल ले जाया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक छा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...