रायसेन/उदयपुरा, लोकायुक्त टीम की म. प्र. ग्रामीण बैंक शाखा सिलारि खुर्द में कार्यवाही। रंगे हाथों शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा व ड्राइवर हेमँत पिता मान सिंह पर कार्यवाही। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 29, 2020

रायसेन/उदयपुरा, लोकायुक्त टीम की म. प्र. ग्रामीण बैंक शाखा सिलारि खुर्द में कार्यवाही। रंगे हाथों शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा व ड्राइवर हेमँत पिता मान सिंह पर कार्यवाही।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

लोकायुक्त टीम की म. प्र. ग्रामीण बैंक शाखा सिलारि खुर्द में कार्यवाही। रंगे हाथों शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा व ड्राइवर हेमँत पिता मान सिंह पर कार्यवाही। 

घातक रिपोर्टर,मिथलेश मेहरा 
उदयपुरा,
रायसेन/उदयपुरा,  लोकायुक्त टीम की म. प्र. ग्रामीण बैंक शाखा सिलारि खुर्द में कार्यवाही। रंगे हाथों शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा व ड्राइवर हेमँत पिता मान सिंह पर कार्यवाही।


      आवेदक छोटे राम लोधी पिता शुम्मा लाल लोधी नि. ग्राम केतौघान  जिला रायसेन हाल आनंद नगर भोपाल  द्वारा दिनांक 27.10.2020 को लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्ष्क महोदय  को शिकायत प्रस्तूत की गई कि, गाँव में उसकी और भाई खेमचंद की 4-4 एकड़ कुल 8 एकड़  कृषि भूमि हैं जिसके लिए KCC ऋण हेतू म. प्र. ग्रामीण बैंक शाखा सिलारि खुर्द रायसेन में आवेदन किया था जिसमें आवेदक की KCC लिमिट 1,82,000 रुपए और उसके भाई की 1,76,000 रुपए, इस प्रकार कुल 3,58,000 रुपए के  ऋण को स्वीकृत करने के एवज में 5 प्रतिशत अर्थात लगभग 18,000 रुपए रिश्व्त की मांग शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा द्वारा की जा रही हैं । 

शिकायत के सत्यापन पर आवेदक द्वारा बताए तथ्यों की पुष्टि होने पर आज दि. 29/10/2020 को पुलिस अधीक्ष्क  महोदय के निर्देशन में लोकायुक्त टीम द्वारा म. प्र. ग्रामीण बैंक शाखा सिलारि खुर्द रायसेन में कार्यवाही की गई । शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा ने रिश्व्त की राशि 18000 रुपए अपने ड्राइवर हेमँत पिता मान सिंह धाकड़ को आवेदक छोटेराम से दिलवाए, जिसे लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। प्रकरण में आरोपी शाखा प्रबंधक अंकित मिश्रा पिता सुभाष मिश्रा उम्र 27 वर्ष हाल निवासी उदयपुरा स्थाई निवासी लश्कर ग्वालियर तथा उसके ड्राइवर हेमंत धाकड़ निवासी ग्राम कोश बरेली, उदयपुरा रायसेन के विरुध्द भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जारी हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...