Post Top Ad
Saturday, October 31, 2020
Home
ताजा खबर
धर्म
नरसिंहपुर
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, दिगंबर जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी का मनाया हीरक जयंती महोत्सव।
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, दिगंबर जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी का मनाया हीरक जयंती महोत्सव।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, धर्मेंद्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदुखेड़ा। गोटेगांव में दिगंबर जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 75 वां अवतरण दिवस बड़े ही धर्ममय माहौल में मनाया गया। शनिवार को महामंगलकारी शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज का हीरक जयंती महोत्सव था। श्री दिगंबर जैन पंचायती बडा मंदिर में विराजमान मुनि श्री 108 प्रबुद्ध सागर जी की महाराज की उपस्थिति में संगीतमयी विशेष धार्मिक पूजन व अन्य आयोजन हुए। जैन समाज द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कोई जुलूस या बाहरी आयोजन तो नहीं किए लेकिन मंदिर में ही सोशल गाइडेंस का पालन कर आचार्य श्री का पूजन एवं मुनि श्री प्रबुद्ध सागर का दीक्षा दिवस पर अनेक आयोजन किए गए। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप गोटेगांव द्वारा वर्तमान में चल रही महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां आम लोगों को जागरूक किया गया वहीं सराफा बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ जिनालय के सामने निशुल्क मास्क वितरण किए गये। मास्क वितरण आयोजन में चौधरी विकास जैन अनिल जैन,संजय जैन, अशोक जैन ,रितु जैन एवं अन्य जनों ने सक्रिय सहयोग दिया। नगरवासियों ने जैन सोशल ग्रुप के इस पुण्यशाली कार्य निशुल्क मास्क वितरण की सराहना की गई।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# नरसिंहपुर
Share This
About Ghatak reporter
नरसिंहपुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद