पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsellखबर का असर
फर्जी पत्रकारों से प्रताड़ित आने लगे सामने, फर्जी पत्रकार को लेकर हुई शिकायत।
- फर्जी पत्रकार और उनके आका एकजुट होकर सतर्क हुए, ब्लेक मेलिंग के अंपायर को बचाने मैं जुटे।
- प्रताड़ित आने लगे सामने, फर्जी पत्रकार को लेकर हुई शिकायत।
- शख्ती से पूछ-ताछ होने पर नगर मंडीदीप के कई व्यापारियो को हनी ट्रेप के मामलो में उलझाकर वसूली के मामलो का भी हो सकता है खुलासा।
 |
| खबर का हुआ असर |
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल। 9329393447
रायसेन। जिले मैं फर्जी पत्रकारों को लेकर घातक रिपोर्टर ने अपने 29/10/2020 के अंक मैं "फर्जी पत्रकार बने ठेकेदार, पत्रकारिता को कर रहे बदनाम, पत्रकारिता से नहीं कोई सरोकार" नाम से खबर का प्रकाशन किया था खबर के एक दिन बाद ही जिले के ब्लॉक ओबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत तजपुरा के सचिव रामविलास मरकाम ने थाने ओबेदुल्लागंज की बरखेड़ा चौकी मैं एक कथित पत्रकार की अडिबाजी की सिकायत की है। पंचायत के सचिव ने बताया की मंडीदीप सतलापुर के निवासी अननु यादव नामक युवक पंचायत दर्पण पर कार्यों को देखकर सचिव से पैसों की मांग करता है जिसकी शिकायत उन्होने चौकी बरखेड़ा मैं की है। आपको बता दें जिले मैं फर्जी एसे पत्रकारों का बोलबाला है जो की न तो किसी भी पंजीकरत संस्था मैं पंजीक्रत है। एसे फर्जी पत्रकार नामी-ग्रामी समाचार पत्र या नामी-ग्रामी टी.वी चेनलों के हूबहू नाम या उनके नामों की इस्पेलिंग मैं थोड़ी से फेर बदलकर केवल यूट्यूब पर चेनल बनाकर या गूगल पर एक फ्री या एकाध वार्षिक शुल्क देकर डोमेन लेकर पत्रकारिता की बात करने लगते है। ज़्यादातर एसे यूट्यूब चेनल ओर पोर्टलों की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मध्यप्रदेश सरकार व संभागीय जनसम्पर्क या जिला जनसम्पर्क के पास नहीं होती है। एसे लोग अक्सर अपने नाम के सामने CMD या MD जैसी उपाधि को लिखते है जिससे की ये हाइ प्रोफ़ाइल या कोई बड़ी संस्था लगने लगे ओर अक्सर एसे लोग अपने आप को टीवी ब्रोडकास्ट चेनल बताने से भी बाज नहीं आते जिससे इनके झासे में लेकर सचिव, सरपंच, आमआदमी से लेकर कुछ अधिकारियों तक को भी आसानी से भ्रमित कर सके। ये केवल क्षेत्रीय अधिकारियों या क्षेत्रीय थाना प्रभारियो को विश्वास मे लेकर क्षेत्र में अडिबाजी, हनी ट्रेप जैसे मामलो में फसाकर ब्लेकमेलिंग के कारनामो को बखूबी अंजाम देते है।
अभी हाल ही का ताजा मामला रायसेन जिले के ब्लॉक ओबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत तजपुरा का है, जहा ग्राम पंचायत सचिव रामविलास मरकाम ने थाने ओबेदुल्लागंज की बरखेड़ा चौकी मैं एक कथित पत्रकार अननु यादव की अडिबाजी की सिकायत की है। ये महोदय किस अधिकरत संस्था से काम करते है इसका कोई अता-पता नहीं बता पाए। अब से पहले ये कभी TAHALKA के नाम से तो कभी IBN के नाम से पत्रकारिता में दम भरते थे। IBN ओर TAHALKA को ये लोग ब्रोडकास्ट टीवी चेनल बताकर भ्रम पैदा करते है। जबकि TAHALKA समाचार पत्र एसे किसी के भी नाम से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मध्यप्रदेश सरकार व संभागीय जनसम्पर्क या जिला जनसम्पर्क में दर्ज नहीं है, इनकी ओरिजनल संस्थाओ के मालिक कोई ओर ही दर्ज है। अभी इस मामले में पुलिस प्रशासन ने शख्ती से जांच की तो कई बड़े मामले उभरकर सामने आ सकते है। नगर मंडीदीप की चर्चाओ को माने तो इनसे इनके आकाओ के बारे में शख्ती से पूछ-ताछ होने पर नगर मंडीदीप के कई व्यापारियो को हनी ट्रेप के मामलो में उलझाकर वसूली के मामलो का भी खुलासा हो सकता है। सूत्रो की माने तो इनके आका इनको बचाने में एक जुट होकर सक्रिय हो गए है ताकि उनके खुदे गिरेबान तक पुलिस प्रशासन के हाथ नहीं पहुँच सके।
इनका कहना है...
पंचायत दर्पण पोर्टल पर ग्राम पंचायत के विकास कार्यो को देखकर अपने आप को भोपाल का किसी न्यूज़ संस्था का चीफ़ एडिटर बताकर पैसो के लिए दबाव बनाते थे, जबकि जनसम्पर्क कार्यालय से इनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।
ग्राम पंचायत सचिव तजपुरा, रामविलास मरकाम
ग्राम पंचायत सचिव तजपुरा, रामविलास मरकाम ने चौकी प्रभारी बरखेड़ा को परेशान करने की शिकायत की है मगर क्या परेशान करते थे एसा उन्होने उल्लेख नहीं किया है। आज दोनों पक्षो को कथन दर्ज करने के लिए चौकी प्रभारी बरखेड़ा को कहा है।
थाना प्रभारी, ओबेदुल्लागंज, कुमर सिंह मुकाती
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद