तेंदुखेड़ा/नरसिंहपुर, श्रीनगर गोदाम संचालक की मनमानी जारी, एफ.सी.आई अधिकारी दस दिनों मे नही कर पाये निरीक्षण, अफसरशाही के चलते नहीं हो रही कार्यवाही। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

तेंदुखेड़ा/नरसिंहपुर, श्रीनगर गोदाम संचालक की मनमानी जारी, एफ.सी.आई अधिकारी दस दिनों मे नही कर पाये निरीक्षण, अफसरशाही के चलते नहीं हो रही कार्यवाही।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

श्रीनगर गोदाम संचालक की मनमानी जारी, एफ.सी.आई अधिकारी दस दिनों मे नही कर पाये निरीक्षण,  अफसरशाही के चलते नहीं हो रही कार्यवाही।

श्रीनगर गोदाम संचालक की मनमानी जारी, एफ.सी.आई अधिकारी दस दिनों मे नही कर पाये निरीक्षण,  अफसरशाही के चलते नहीं हो रही कार्यवाही।


घातक रिपोर्टर, धर्मेंद्र साहू, तेंदुखेड़ा/नरसिंहपुर।
तेंदुखेड़ा/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गोटेगांव के ग्राम श्रीनगर में हुकुमचंद वेयरहाउस संचालक की कारगुजारियों के चलते दस दिन बाद भी एफसीआई के तकनीकी अधिकारी  बेअरहाउस मे रखे गेहूं का निरीक्षण नहीं कर पायें। गोदाम संचालक द्वारा लगातार नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वह अब तक दिये गये तीन नोटिसो को भी कोई तवज्जो नहीं दे रहा है। आपकी जानकारी मे बतादें कि मामला यह है कि गोदाम से गेहूं का उठाव होना है। लेकिन किराया बढाने के चक्कर में बहां खाई खोदकर,दलदल मचा दिया जिससे कोई गोदाम तक नही पहुं पा रहा। वहां  सडक बनाने की बात को शाखा प्रबंधक कमलेश बाखला भी झुठला रहे है। इस मामले में एफसीआई के तकनीकि अधिकारी बेअरहाउस कारपोरेशन का मामला बताकर कुछ भी कहने से बच रहे है। जबकि शाखा प्रबंधक ने संचालक को 29अक्टूबर को तीसरी बार नोटिस थमाकर कह रहे है कि वरिष्ठ अधिकारियों की नजर मे मामला है। जबकि पर्दे के पीछे का स्याह सच यह है कि कहीं ना कहीं  संचालक का यह दुस्साहस सभी संबंधित अफसरशाही में पल्लवित भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि आगामी समय में गोदाम से को ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिरकार अब तक तीन नोटिस देने के बाद भी गोदाम संचालक द्वारा लगातार नियम कानून की अवहेलना कर ना तो गेहूं का निरीक्षण कराया जा रहा है और ना ही  कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है। गोटेगांव शाखा प्रबंधक कमलेश बाखला भी यह तो मान रहे हैं कि यह आपराधिक मामला है लेकिन वह अभी भी एफआईआर कराने जैसी किसी कड़ी कार्यवाही करने से बच रहे हैं। गेहूं का उठाव ना होने से एफसीआई को गेहूं सप्लाई करने में देर होने से नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी भी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन गोदाम संचालक पर अब तक इन सब बातों का कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...