रायसेन/देवरी, अधिकारियों की मनमानी के चलते राशि की स्वीक्रती के बाबजूद शहीद का स्मारक जर्जर अवस्था। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 2, 2020

रायसेन/देवरी, अधिकारियों की मनमानी के चलते राशि की स्वीक्रती के बाबजूद शहीद का स्मारक जर्जर अवस्था।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

अधिकारियों की मनमानी के चलते राशि की स्वीक्रती के बाबजूद शहीद का स्मारक  जर्जर अवस्था। 

  • क्षेत्र का एक ऐसा  शहीद जिसने रायसेन ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया था जिसके नाम से क्षेत्र में होते हैं कई कार्यक्रम लेकिन उसी शहीद का स्मारक  जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी 
देवरी,
रायसेन/देवरी, अधिकारियों की मनमानी के चलते राशि की स्वीक्रती के बाबजूद शहीद का स्मारक  जर्जर अवस्था।


      क्षेत्र का एक ऐसा शहीद जिसने पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया था हम बात कर रहे हैं शंहीद प्रकाश चंद गणपत लाल गुप्ता जिसने 1971 में भारत-पाक  युद्ध में अपना सर्वोच्च सहयोग देकर हम सबको गौरवान्वित किया था आज उसी शहीद का स्मारक जर्जर अवस्था में ग्राम पंचायत रामपुरा में पड़ा हुआ है कहने को तो शहीद प्रकाश चंद गणपत लाल गुप्ता के नाम से करोड़ों के स्टेडियम खड़े हो गए कई कार्यक्रम गणपत लाल गुप्ता की याद में किए जाते हैं लेकिन शहीद स्मारक की किसी ने सुध नहीं ली कई बार ग्राम पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में अवगत भी कराया लेकिन सभी आए और घोषणा करके चले गए किसी ने  शहीद की स्मारक का जीर्णोद्धार करवाना सही नहीं समझा क्या सिर्फ शहीद का स्मारक फोटो खिंचवाने के लिए है बस समय-समय पर शहीद स्मारक के साथ फोटो खिंचवा कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं उसके बाद बड़े बड़े वादे करके चले जाते हैं लगभग दो ढाई साल पहले जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत ने शहीद स्मारक को ₹50000 की राशि स्वीकृत की थी लेकिन ग्राम पंचायत एवं जनपद के अधिकारियों का कहना है कि स्मारक का जीर्णोद्धार हमारे हिसाब से होगा लेकिन गांव वाले चाहते हैं कि स्मारक स्मारक की तरह बने ना   चबूतरे की तरह  गांव वालों का कहना है कि हम ₹50000 में शहीद प्रकाश चंद की छोटी सी मूर्ति बनवा का स्मारक पर स्थापित करना चाहते हैं लेकिन जनपद में बैठे अधिकारी इसको मानने के लिए तैयार ही नहीं जनपद के अधिकारी अपने हिसाब से काम कराना चाहते हैं जब हम सब गांव वालों को कोई आपत्ति नहीं है तो उन अधिकारियों को क्या आपत्ति है क्या उनको इसमें भी अपने हिस्से की जरूरत है कुछ इंसानियत के नाते भी अधिकारी और काम करें तो भी ठीक लेकिन हर चीज में पैसे खाने के आदी अधिकारी हो चुके हैं   देवरी एवं अन्य क्षेत्रों में शहीद प्रकाश चंद गणपत लाल गुप्ता के नाम से कई खेल आयोजित किए जाते हैं कृपया में जनप्रतिनिधि एवं सभी वरिष्ठ जनों से निवेदन करना चाहता हूं कि शहीद प्रकाश चंद्र गणपत लाल गुप्ता के स्मारक  जीर्णोद्धार कर हमारे क्षेत्र के गौरव एकमात्र शहीद जो भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे उनके स्मारक को व्यवस्थित एवं ठीक करवाने में अपना एक कदम आगे बढ़ाएं जिससे कि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी शहीदों के नाम से हमारे क्षेत्र को जाना जाए धन्य है ऐसी मां का सपूत जिसने अपना सर्वस्व बलिदान अपनी मातृभूमि के लिए कर दिया होगा आज वही टकटकी लगाए हम सब को देख रहा हूं  मानों कह रहा हो इंसानियत के नाते मेरी स्मारक को जीर्णोद्धार करने की कृपया करें

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...