Post Top Ad
Sunday, November 1, 2020
Home
छत्तीसगढ़
ताजा खबर
रायपुर : मुख्यमंत्री ने सात उत्कृष्ट पुलिस जवानों को शौर्य पदक से किया सम्मानित
रायपुर : मुख्यमंत्री ने सात उत्कृष्ट पुलिस जवानों को शौर्य पदक से किया सम्मानित
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
राज्यपाल अनुसुईया उइके की वर्चुअल उपस्थिति में राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के सात पुलिस जवानों को शौर्य पदक से सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पुलिस जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बघेल ने कहा है कि कानून व्यवस्था और जनसेवा के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। पुरस्कार से अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री द्वारा शौर्य पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस जवानों में निरीक्षक मोहसिन खान रायपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया, सुकमा, सहायक उपनिरीक्षक गणेश करमरका, बीजापुर, प्रधान आरक्षक रामलाल कश्यप, दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक कुटुम्ब राव दंतेवाड़ा, आरक्षक देवा आनंदम, बीजापुर एवं आरक्षक गोपी इस्ताम दंतेवाड़ा शामिल है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री सर्वश्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिव डहरिया, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, गुरू रूद कुमार, अनिला भेंडिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा एवं फूलोदेवी नेताम, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags
# छत्तीसगढ़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद