रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 और 12 दिसम्बर को कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 9, 2020

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 और 12 दिसम्बर को कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

रायपुर। धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल। 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 एवं 12 दिसम्बर को कोरिया और बलरामपुर-रामानुगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के ग्राम घुघरा पहंुचेंगे। बघेल घुघरा में गौठान का अवलोकन तथा मल्टीयूटीलिटी संेटर का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.40 बजे से 1.10 बजे तक ग्राम बसवाही में नवीन पंचायत भवन सह उचित मूल्य की दुकान का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बसवाही से दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर 1.30 बजे कृषि महाविद्यालय चेरवापारा पहंुचेंगे और वहां पर विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे। बघेल दोपहर 2.35 बजे कृषि महाविद्यालय से प्रस्थान कर ग्राम छिंदडाड पहंुचेंगे और वहां धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन के पश्चात किसानों से चर्चा करेंगे। वे छिंदडाड से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर 3.20 बजे सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर पहंुचेंगे। बघेल अपरान्ह 4.30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर बैकुण्ठपुर स्थित झुमका बोट क्लब पहंुचेंगे और फिश एक्वेरियम का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5.50 बजे सर्किट हाउस पहंुचने के उपरांत विभिन्न समाज प्रमुखों और संगठन प्रमुखों से भेंट एवं चर्चा पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 12 दिसम्बर को दोपहर 12.15 बजे बैकुण्ठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे गोदरीपारा चिरमिरी पहंुचेंगे और उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। बघेल गोदरीपारा से रवाना होकर 1.50 बजे पुलिस लाईन बलरामपुर पहंुचेंगे और बलरामपुर के न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों के संगठन से भेंट एवं चर्चा पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...