सुनवाई के लिये कक्ष स्थापित
Post Top Ad
Monday, December 7, 2020
भोपाल। रेरा की नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर को।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। प्रकरणों के निपटारे के लिये उभयपक्षों से हुई ऑनलाईन तथा ऑफलाईन चर्चा।
भोपाल। म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी रेरा अध्यक्ष तथा सदस्य न्यायिक दिनेश कुमार नायक ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन पूर्व आवेदक तथा अनावेदकों से उनके लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिये प्राधिकरण की प्री-सिटिंग के माध्यम से ऑनलाईन तथा ऑफलाईन चर्चा भी की गई। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से उभयपक्षों को लंबित विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बताया गया कि इससे अनावश्यक आर्थिक व्यय तथा वैधानिक उलझन की कार्यवाही से बचने में मदद मिलेगी।
रेरा प्राधिकरण की प्रस्तावित लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन तथा प्रकरणों के निपटारे के लिये तीन खण्डपीठ की स्थापना की गई है। साथ ही प्रत्येक खण्डपीठ के लिये अध्यक्ष तथा सदस्य बनाये गये हैं। खण्डपीठ क्रमांक-03 में बैठने वाले सदस्य जे.एम. चतुर्वेदी के स्थान पर अधिवक्ता रीता मुखर्जी को बनाया गया है। खण्डपीठ क्रमांक-01 प्राधिकरण के प्रथम मंजिल सुनवाई कक्ष में स्थापित की जायेगी। खण्डपीठ क्रमांक-02 न्यायनिर्णायक अधिकारी के न्यायालीन कक्ष में तथा खण्डपीठ क्रमांक-03 प्राधिकरण की प्रथम मंजिल पर मीटिंग हॉल में स्थापित की जायेगी।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद