रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल 20 दिसम्बर को रायपुर तथा दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 19, 2020

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल 20 दिसम्बर को रायपुर तथा दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल 20 दिसम्बर को रायपुर तथा दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल।  

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को दुर्ग जिले में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के ‘75वां राज अधिवेशन’ में शामिल होंगे। वे इससे पहले राजधानी रायपुर में आयोजित ‘थैंक यू सीएम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 20 दिसम्बर को दोपहर एक बजे रायपुर के व्ही.आई.पी. रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे और वहां 2 बजे तक आईबीसी के कार्यक्रम ‘थैंक यू सीएम’ में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.30 बजे सिविल लाईन दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल वहां कंचन धुरवा देवालय परिसर में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 4 बजे दुर्ग जिले के ग्राम पाहरा (गोंड़गिरी), धमधा पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘75वां राज अधिवेशन’-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात धमधा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे रायपुर लौटेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...