रायपुर : वन मंत्री अकबर ने भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक-3 में छात्रावास और वार्ड क्रमांक-7 में सामुदायिक भवन के निर्माण का किया भूमिपूजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 19, 2020

रायपुर : वन मंत्री अकबर ने भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक-3 में छात्रावास और वार्ड क्रमांक-7 में सामुदायिक भवन के निर्माण का किया भूमिपूजन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

रायपुर : वन मंत्री अकबर ने भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक-3 में छात्रावास और वार्ड क्रमांक-7 में सामुदायिक भवन के निर्माण का किया भूमिपूजन। 


रायपुर। वन मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक-3 में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास और वार्ड क्रमांक-7 में 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। वन मंत्री अकबर ने कहा कि इस छात्रावास के बन जाने से छात्रों को भिलाई जैसे एजुकेशन हब में रहकर पढ़ाई करने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि भिलाई में शैक्षणिक अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है शिक्षा के क्षेत्र में एवं युवकों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य शासन द्वारा किए गए हैं। इसी तरह सामुदायिक भवन के बन जाने से वार्डवासियों को सामाजिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि भिलाई में अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है शिक्षा, स्वास्थ्य, सौंदर्यीकरण, आजीविकामूलक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य शासन द्वारा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में भी स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाकर आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने कहा कि 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह हॉस्टल युवाओं के लिए काफी उपयोगी होगा क्योंकि भिलाई में प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा माहौल है। 

वन मंत्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि नागरिक सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं आरंभ की गई है। पौनी पसारी योजना से लेकर स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ावा देने की हरसंभव पहल की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में भिलाई प्रवास के दौरान भी बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। वार्ड कार्यालयों के माध्यम से नागरिकों की समस्या हल की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल से घर के पास ही वार्ड कार्यालय में पहुंचकर लोग अपनी समस्या का समाधान कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर निरंतर नगर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। भिलाई में युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने अधोसंरचना बनाने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस हॉस्टल की स्थापना से युवाओं को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भिलाई में खेलप्रेमी भी काफी संख्या में हैं और खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवा भी। इन्हें सुविधाएं देने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं और बीते 2 वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धि इस क्षेत्र में अर्जित की गई हैं। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपाध्यक्ष अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम नीता लोधी, तुलसी साहू, प्रभारी सदस्य लोक कर्म एवं राजस्व विभाग नीरज पाल, एल्डरमैन मोहम्मद शादाब, शमशेर बहादुर, नरसिंह नाथ, केशव चौबे, सीजू एंथोनी, जी याकूब सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...