भोपाल, पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 30, 2020

भोपाल, पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

  • पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह किए भेंट।

भोपाल, पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9009202060/9329393447
भोपाल। पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह मार्च से जुलाई तक सेवानिवृत्‍त एवं स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 33 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

भोपाल, पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

पुलिस मुख्‍यालय के खुला प्रांगण में आयोजित हुए विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, डी. श्रीनिवास राव, आदर्श कटियार, अनुराधा शंकर, पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त निरीक्षक (अनु सचिवीय) कुंजीलाल मर्सकोले, आरक्षक(अनु सचिवीय) प्रेमकुमारी दुबे, निरीक्षक (अनु सचिवीय) नागेन्‍द्र गौड़, सूबेदार (अनु सचिवीय) आर.एस. दुबे, प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक मो. अफसर खान, निरीक्षक लक्ष्‍मीचंद यादव, निरीक्षक हरमन लकडा, उपनिरीक्षक सुधाकर भास्‍कर पाटिल, प्रधान आरक्षक (अनु सचिवीय) तिलप्रसाद भण्‍डारी, उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) सुमेर सिंह रघुवंशी, निरीक्षक राकेश कुमार पुरोहित, प्रधान आरक्षक (चालक) रामभरोसे नामदेव, निरीक्षक (अनु सचिवीय) मधुर श्रीवास्‍तव, ऑडिटर अशोक दिवाकर, सूबेदार (अनु सचिवीय) सलीमउद्दीन खिलजी, निरीक्षक सूर्य कुमार ओझा, निरीक्षक प्‍यारेलाल चौहान, उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) सुधा खरे, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश द्धिवेदी, प्रधान आरक्षक सीता सहेली, निरीक्षक (अनु सचिवीय) एम.एल.बामनकर, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव, निरीक्षक उदय कुमार दीक्षित, सूबेदार (अनु सचिवीय) शोभा गढ़पाण्‍डे, सूबेदार (अनु सचिवीय) आर.के. तारे, निरीक्षक शैलेन्‍द्र तिवारी, उपनिरीक्षक देवेन्‍द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक बाबूलाल शर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार चौकसे, प्रधान आरक्षक श्री शिवपाल सिंह तोमर, उपनिरीक्षक नंदकिशोर, उपनिरीक्षक रमेश कुमार पाण्‍डे और सहायक उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) निरंजन दत्‍ता को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा विकास पाठक ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत व लगन की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...