Post Top Ad
Sunday, December 20, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
भोपाल। 40 हज़ार से ज्यादा इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के युवा शामिल हुए माइक्रोसॉफ्ट की एआई कार्यशाला में।
भोपाल। 40 हज़ार से ज्यादा इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के युवा शामिल हुए माइक्रोसॉफ्ट की एआई कार्यशाला में।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। 40 हज़ार से ज्यादा इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के युवा शामिल हुए माइक्रोसॉफ्ट की एआई कार्यशाला में।
भोपाल। प्रदेश के इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक के छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट देने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा विभाग और माइक्रोसॉफ्ट के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अर्टिफिकीकल इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस की कार्यशाला आयोजित की गयी थी। इस ऑनलाइन निशुल्क कार्यशाला में प्रदेश के लगभग 40 हज़ार छात्रों ने भागीदारी कर आधुनिक कोर्स को समझाऔर इसकी बारीकियों को सीखा। इंजीनियरिंग के छात्र 18 दिसम्बर और पॉलीटेक्निक के छात्र 19 दिसम्बर को इस कार्यशाला में शामिल हुए।
तीन घंटे के इस ऑनलाइन सेशन में विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के लैब एक्सरसाइज से रू-ब-रू किया गया। छात्रों द्वारा बीस मिनिट में 30 प्रश्नो के उत्तर दिए गए। इन प्रश्नो के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जायेगा। माइक्रोसॉफ्ट के प्रमाण पत्र के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। छात्रों के इस मूल्यांकन परीक्षा के 48 घंटों में उन्हें लिंक दिया जायेगा जिसमे उन्हें परिणाम मिल सकेगा। इस लिंक के माध्यम से छात्र अपने रिकार्डेड सत्र को पुनः देख सकते है।
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की डिजिटल साक्षरता आज की जरूरत है। हमें तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बच्चों में ऐसी मानसिकता को विकसित करना होगा जहाँ वे सिर्फ इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों पर केन्द्रित न रहकर आधुनिकतम तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी से भी पूर्ण रूप से वाकिफ हो। तकनिकी शिक्षा विभाग ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट मिल सके उसके लिए हमने उद्योगों के विशेषज्ञों से चर्चा की। रोजगार कौशल और उद्यमिता में सुधार लाने के लिए आइटी क्षेत्र तथा विभिन्न उद्योगों के हितधारकों के साथ परस्पर बातचीत कर यह निष्कर्ष पाया गया की सिर्फ स्नातक या स्नातकोत्तर के सर्टिफिकेट से काम नहीं चलेगा। विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से समस्याओं को समझना और उनकी पहचान करना आना आवश्यक है। इसी कड़ी में हमने वर्चुअल एम्पलाईविलिटी कॉन्क्लेव-2020 का आयोजन कर देश के विभिन्न उद्योग घरानो से इन समस्यों पर बात की। माइक्रोसॉफ्ट, नास्कॉम फ्यूचर स्किल्स के सहयोग से प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज को आर्टिफिशल इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के बेसिक से रूबरू हो सके। भविष्य में भी हम ऐसे प्रयोग निरंतर करते रहेंगे और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने में सहयोग देंगे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद