Post Top Ad
Sunday, December 13, 2020
Home
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, भाजपा मंडल द्वारा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रथम दिवस पर 5 सत्रों में हुआ संपन्न।
रायसेन/सिलवानी, भाजपा मंडल द्वारा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रथम दिवस पर 5 सत्रों में हुआ संपन्न।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा दिन शनिवार को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण 5 सत्रों में सियरमऊ रोड स्थित स्वागत और विश्वकर्मा गार्डन मैं संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा लोकसभा के सांसद रमाकांत भार्गव, क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरारा, प्रदेश कार्य करणी सदस्य सुरेन्द्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि रमाकांत भार्गव, विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने भारत माता, पंच दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक, फूल मालय अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वर्ग के प्रथम सत्र क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 50 साल के शासनकाल में क्षेत्र में कभी विकास नहीं हुआ, सड़क, पानी, विजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोग बंचित थे। आज हमारी सरकार हर वर्ग के व्यक्ति को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सिंह ने कहा कि आज गांव-गांव को मुख्य मार्गो से जोडने के साथ ही गांवों में पक्की सड़कें, शिचाई के लिए तलाबो और नहरो का निर्माण, गांव-गांव नये भवनों का निर्माण किया गया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के समग्र विकास और कल्याण के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना चलाई जा रही है। इस योजना में असंगठित श्रमिकों, छोटे किसानों तथा आयकर जमा नहीं करने वाले लोगों को शामिल किया गया है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि संबल योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों तथा उनके परिवार को नि:शुल्क ईलाज, नि:शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, सड़क, बिजली, पानी मूलभूत सुविधाओ सहित अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम संबोधित करते हुए विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने आपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। आज किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसी कई योजनाएं चल रही है। किसान कल्याण योजना से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में है मंडी के बाहर किसानों को फसल बेचने मे सुविधा होगी।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद